27°C Ranchi
ePaper
होम Homeराष्ट्रीयअन्तर्राष्ट्रीयझारखण्डबड़ी खबरशिक्षासक्सेस स्टोरीअपराधआर्टिकलरोचकराजनीतिधर्मअपराधएक्सप्लेनरओपिनियनटेक्नोलॉजीरोजगार
दैनिक 19 November 2026

राशिफल – 19 November 2026

मेष Aries

दिन शुभ है। किए गए कार्य का लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। समय का लाभ लें।

वृषभ Taurus

समय सामान्य है। खर्च पर नियंत्रण आवश्यक है। दूसरों से अपेक्षा पूरी नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में पूर्णता आएगी। पारिवारिक चिंता दूर रहेगी। कीमती वस्तुओं का लाभ होगा। इत्र का दान करें। किया गया कार्य लाभ देगा। अन्न दान करें।

मिथुन Gemini

आय उत्तम होगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। किया गया छोटा निवेश शुभ रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से आय होगी। गणेश जी का ध्यान और पूजन करें।

कर्क Cancer

आय के लिए दिन बहुत अच्छा है। नई योजना बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह Leo

आपकी मेहनत और लगन के प्रभाव से परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। आपके कार्य और प्रभाव से कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मंदिर में सेवा करें। सूर्य को जल दें।

कन्या Virgo

वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्य और प्रभाव से आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा।

तुला Libra

पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। कोई पुराना कर्ज परेशानी का कारण बन सकता है। कर्ज लेने से बचना चाहिए। मंगल स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक Scorpio

समय अनुकूल है। व्यापार में लाभ होगा। कोई नया कार्य बनेगा। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। किसी नए कार्य को लेकर चिंता तथा तनाव रहेंगे। गणेश जी का मंत्र जप करें।

धनु Sagittarius

प्रेम में धोखा मिल सकता है। कार्य अवरुद्ध भी हो सकता है, पर मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। माता की सेवा करें।

मकर Capricorn

संतान से लाभ मिल सकता है। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शनि चालीसा करें। साथ ही छाया दान भी करें।

कुंभ Aquarius

आलस्य त्यागें। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड से लाभ होगा। लाल वस्तु का दान करें।

मीन Pisces

पराक्रम से कार्य बन सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश आदि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पीली वस्तु का दान करें।

‹ सभी राशिफल