सुबह – सबेरे और सनिपरब पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम…

के दल ने जेहाद पर आधारित नाटक ब्रेन वाश का किया मंचन
रांची। सुबह – सबेरे एवं सनिपरब पर मोरहाबादी गांधी चबुतरा और आॅड्रे हाउस में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह -सबेरे के कर्यक्रम मे जहां श्यामल कुमार राय के दल ने “वैश्नव जन को तेने कहिए… और अन्य भक्तिमय गीतों से लोगों मे भक्ति का रंग भरा वहीं सनिपरब के कार्यक्रम के दौरान आॅड्रे आउस मे कार्यक्रम की शुरुआत सुरेश महतो एवं दल के नागपुरी संगीत और नृत्य से हुआ। इसके माध्यम से झुमटा और डमचक जैसे नागपुरी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। उसके बाद वरुण महतो एवं दल ने छऊ नृत्य की प्रस्तुति से सभागार मे बैठे दर्शकों का भरपूर मनोरंजक किया। कार्यक्रम के अंत मे निरंजन कुमार मिश्रा के दल ने जेहाद पर आधारित नाटक ब्रेन वाश का मंचन किया। इस नाटक का निर्देशन हर्षित देव ने किया। नाटक के माध्यम से दिखाया गाया कि कैसे ब्रेन वाश किए जाने की वजह से कोई व्यक्ति जेहाद के गलत रास्ते को चुन लेता है, लेकिन अगर सही शिक्षा और उचित मार्गदर्शन किया जाए तो राह से भटकाव के बावजूद भी इन्सान को सही रास्ते पर लाया जा सकता है। इस नाटक की खूबसूरत प्रस्तुति मे रोहित मिश्रा, हिमांशु कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, अंजलि पाठक, अंकिता चौधरी, हर्षित देव और रोहित पांडेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम का संयोजन चन्द्र देव सिंह तथा मंच संचालन विश्वजीत पात्रा ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन कला – संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्यक्रम विभाग के तरफ से किया जाता है। कर्यक्रम के दौरान कला – संस्कृति विभाग के गणमान्य लोग एवं अन्य कलाप्रेमी उपस्थित थे।




