शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। गिल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि बेहद मात्र 62 पारियों में हासिल कर क्रिकेट जगत में नया इतिहास रच दिया।
गिल से तेज सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला का रिकॉर्ड है । अमला ने 57 पारियों में 3000 वनडे रन पूरे किए थे, जबकि गिल ने 62 पारियों में यह उपलब्धि हासिल किया।
भारतीय बल्लेबाज पिछले कुछ वर्षों से शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने कई शतक और बड़ी पारियां खेलते हुए टीम इंडिया को कई अहम जीत दिलाई हैं। उनकी निरंतरता और आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें विश्व क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद युवा बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है।
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि जिस गति से गिल रन बना रहे हैं, वह आने वाले वर्षों में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्रिकेट प्रेमियों और पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी है।
भारत के लिए तीनों प्रारूपों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे शुभमन गिल अब विश्व क्रिकेट में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं। भारतीय बल्लेबाजो में सबसे तेज 3000 वनडे रन का रिकॉर्ड उनके करियर की एक और बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।




