आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर बरसेगी किस्मत
-1024x614.jpeg)
मेष
व्यापार भाव में चंद्र केमद्रुम दोष में है। व्यापार के लिए अच्छा आइडिया मिलेगा, लेकिन बड़ा निर्णय सोच-विचार कर ही करें। व्यापार के लिए स्थिति सुखद रहेगी। बहन का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
वृष
समय शुभ है, लेकिन अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। साथ ही मौसमी रोग से बचें। आमोद-प्रमोद का अवसर प्राप्त होगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा-देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। चींटी को चीनी, सफेद तिल और चावल मिलाकर दें।
मिथुन
संतान को लेकर चली आ रही परेशानी समाप्त होगी। आपके प्रयास से रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे। पारिवारik दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। भागदौड़ रहेगी। अन्न का दान करें।
कर्क
मानसिक तनाव हो सकता है। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन धन की स्थिति सुखद रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भागदौड़ की स्थिति सुखद रहेगी। गुरु भाग्य का साथ देगा। गुरु गायत्री मंत्र का जाप करें।
सिंह
भाई के सहयोग से बिगड़ा कार्य बनेगा। यदि संभव हो तो आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा प्रभावित हो। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। किसी गरीब को अन्न का दान करें।
कन्या
सुबह से ही समय बहुत अच्छा है। आय के लिए पूर्व में किया गया प्रयास रंग लाएगा, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा।
तुला
कुछ तनाव छोड़ दें तो मानसिक और शारीरिक सुख मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संबंधों में निकटता आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, लेकिन जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है।
वृश्चिक
आय और धन में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा-देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। गायत्री मंत्र का जाप करें।
धनु
समय बहुत अनुकूल है। आय का नया मार्ग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी मेहनत और ईमानदारी से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मकर
आलस्य का त्याग करें। रुका हुआ सरकारी कार्य पूरा होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काला कपड़ा और जूता किसी गरीब को दान करें।
कुंभ
शिव मंदिर में जल अर्पण करें, भाग्य का साथ मिलेगा। आलस्य का त्याग करें। शासन-सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी वृद्ध की सेवा से बिगड़ा कार्य बनेगा।
मीन
किसी महिला से विवाद हो सकता है। बेकार की बहस से बचें। मित्र से सहयोग मिलेगा। आपके अथक प्रयास से अपनों से रिश्तों में मधुरता आएगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। धन लाभ होगा। केला गाय को खिलाएं।




