उपासना मरांडी के प्रयास से बिड़कीबाथान गांव में बिजली संकट खत्म, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित

पाकुड़: प्रखंड के पथरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम बिड़कीबाथान में महीनों से चल रही बिजली समस्या का समाधान हो गया है। उपासना मरांडी के प्रयासों से गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिससे अब बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण गांव में दैनिक जीवन के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा था।
समस्या से परेशान ग्रामीणों ने उपासना मरांडी को आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया और समाधान सुनिश्चित किया।
नए ट्रांसफार्मर की स्थापना के बाद गांव में नियमित बिजली मिलने लगी है, जिससे लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए उपासना मरांडी का आभार जताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
ग्रामीणों ने बिजली समस्या के समाधान के लिए उपासना मरांडी की राजनीतिक कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की।
ग्रामीणों का कहना है कि उनके प्रयास यह दर्शाते हैं कि वे केवल राजनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर काम कर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके इस पहल से गांव में विकास की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।




