प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने निपु सिंह

रांची ओएना स्थित प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष व रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी निपु सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

रांची : प्लानेट पब्लिक स्कूल के एनुअल डे पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए निपु सिंह
राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह रांची लोकसभा का पूर्व प्रत्याशी निपु सिंह ने रांची ओएना स्थित प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।

इस मौके पर बच्चों ने कला संस्कृति का आयोजन किया और आनंद उठाया और मौके पर स्कूल का प्रिंसिपल रोशन शर्मा ने कहा कि स्कूल में बच्चों को आर्थिक स्थिति देखते हुए कभी भी स्कूल फीस के लिए पेरेंट्स पर दबाव नहीं बनाया जाता है और उन्होंने कहा बच्चों पर हर सेकंड ध्यान रखा जाता है और शिष्टाचार में रखने का प्रयास किया जाता है।

इस मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निपु सिंह ने कहा कि यह स्कूल के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल और पेंटिंग में भी राज्य के नाम रोशन किया है और सिंह ने सभी बच्चों को इस वार्षिक उत्सव के अवसर पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की इस वार्षिक उत्सव के मौके पर स्कूल का डायरेक्टर प्रमोद शर्मा, लेखक सह समाजसेवी मिथिलेश कुमार पांडे, शिक्षिका हेमा मैडम सहित हजारों लोग मौजूद थे ।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More