रेल टेका, डहर छेका आंदोलन: सुदेश–चंद्रप्रकाश समेत आजसू के नेता–कार्यकर्ता उतरे रेल पटरियों पर 

रांची: कुड़मी समुदाय के आंदोलन के दौरान आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता विभिन्न जिलों और रेलवे स्टेशनों पर आंदोलन में शामिल हुए और आवाज बुलंद की। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मूरी रेलवे स्टेशन पर आंदोलनकारियों के साथ डटे रहे। गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी और पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो जोगेश्वर बिहार, चंद्रपुरा और पारसनाथ स्टेशनों पर आंदोलन में शामिल होने पहुंचे। 

मांडू विधायक निर्मल महतो चरही स्टेशन पर आंदोलन का नेतृत्व किया। पूर्व विधायक सुनीता चौधरी  बरकाकाना स्टेशन पर उपस्थित रही। बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो, पूर्व जिप सदस्य टिकैत महतो और नवीन महतो के साथ चंद्रपुरा स्टेशन पर सक्रिय रहे। केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो सरायकेला के हेसालोंग में और केंद्रीय महासचिव संजीव महतो ने संथालपरगना में आंदोलन भाग लिया। इसके अलावा विभिन्न जिलों में आजसू नेता–कार्यकर्ता रेल पटरियों पर उतरे और परिचालन बाधित किया।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More