Koderma news: पदक प्राप्त खिलाड़ियों को डीडीसी और डीईओ ने किया सम्मानित

कोडरमा: पांचवा खुला क्योरगी ताकवांडो चैंपियनशिप कार्यक्रम कोलकाता में सम्पन्न हुआ। इसमें कुल 18 राज्यों से करीब 15 सौ खिलाड़ी भाग लिए, जिसमें 18 राज्यों से खिलाडियों ने प्रदर्शन किया। जिसमें ताकवाडों फेडरेसन ऑफ इंडिया ने ऑर्गनाइज किया जिसमें झारखंड राज्य के करीब अलग-अलग जिलों से सत्तर खिलाड़ियों ने भाग लिए। जिसमें ताकवाडों डे-बॉडिंग के 13 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय लेवल पर भाग लिए, जिसमें झारखण्ड राज्य रनरअप ट्रॉफी प्राप्त किए तथा 7 खिलाड़ी स्वर्ण पदक तथा 6 खिलाड़ी रजत पदक प्राप्त किए।

स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ियों में माना कुमारी, खुशी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, नायशा कुमारी, रोजी प्रवीण, नाजिया प्रवीण, खुशबु कुमारी, रजत पदक प्राप्त खिलाड़ियों में खुशबु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सुहानी कुमारी, आदिति सिंह, पूनम कुमारी रहीं। कार्यक्रम में प्रशिक्षक अशोक कुमार को नेशनल में रनर अप प्राप्त हुआ। उपरोक्त विजेता खिलाड़ियों को उप विकास आयुक्त ऋतुराज एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी कोडरमा अविनाश राम द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कोडरमा, अशोक कुमार डे बॉडिंग प्रशिक्षक कोडरमा उपस्थित थे

Tags
लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More