राष्ट्रपति चुनाव : पीएम मोदी ने किया मतदान

नयी दिल्ली : देश के नये राष्ट्रपति के लिए चुनाव आज सुबह शुरू हो गया है। खबर के अनुसार मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने संसद भवन में मतदान किया। पीएम मोदी ने वोट डालते हुए तस्वीर ट्वीटर पर साझा करते हुए लिखा कि  2022 के राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया। बता दें कि एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुक़ाबला विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पांच साल का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है।

 

इस बीच इस बीच विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने प्रजातंत्र की रक्षा के लिए अपनी अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करने की अपील की है। राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य तथा राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्र दिल्ली तथा संघ राज्यक्षेत्र सभी राज्यों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन तथा राज्यों की विधानसभाओं में मतदान सुबह 10 बजे शुरू हो गया जो शाम पांच बजे तक चलेगा। पीएम मोदी श्री गृह मंत्री शाह समेत कई अन्य वरिष्ठ मंत्रियों तथा सांसदों ने सुबह ही अपने मत डाले। राष्ट्रपति चुनाव संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन ही हो रहा है। चुनाव के लिए राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है जबकि विधानसभाओं के महासचिवों को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More