30 जून राशिफल: मेष, सिंह और धनु राशि वाले रखें इन बातों का ध्यान, जाने अन्य राशियों का भाग्य

मेष: आज रोग भाव में बैठा चांद शुभ नहीं है। कोई पुराना रोग हो सकता है। पर आत्मबल मज़बूत होगा और आप मेहनत भी करेंगे। शांत एवं तनाव रहित रहने की कोशिश करें! आपको नई नई चीज़ें सीखने को मिलेंगी। मीठी जल दान करें।
वृष: किसी कारण कोई नई चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। सेहत संबंधी परेशानी महसूस कर सकते हैं।फीट रहने के लिए व्यायाम करें l परिवार एवं मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन: जीवन से सदा तरक्की हो यह जरूरी नहीं। कभी- कभी महत्वपूर्ण कार्य रद्द होने से आपके अंदर निराशा के भाव आ सकते हैं। आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है।
कर्क: मन में कुछ नया सीखने की उत्सुकता बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज अचानक अच्छा समाचार मिल सकता हैं। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर नाराजगी बढ़ सकती है।
सिंह: मुश्किलों से लड़ने का आपका स्वभाव आपको जिंदगी में कामयाबी दिलाएगाा। यात्रा प्रवास टालना ही श्रेयस्कर रहेगा। दूरस्थ परिचितों से अच्छी सूचना मिलने का योग है। आलस्य बना रह सकता है।
कन्या: समय के नज़ाकत को समझें। नई रूपरेखा बनाएंगे। योजना सफल होंगी। सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी। योग करने से उत्तम स्वास्थ्य और निरोगी काया की प्राप्ति होती है।
तुला: परिवार में भाईचारा का भाव देखने को मिलेगा। किसी ख़ास या क़रीबी व्यक्ति से आपके संबंधों में कटुता आ गई है तो इस समय आप दोनों के रिश्ते सामान्य हो जाएंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
वृश्चिक: भाग्य का साथ मिलने से मन खुश रहेगा। परिवार की तरफ से खुशी एवं प्रसन्नता का माहौल होगा। धर्म कर्म में रुचि रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। निवेश करने से आगे चलकर लाभ मिलेगा। किसी जरूरतमंद को सूखा राशन भेंट करें।
धनु: पिता को अपना आदर्श माने। शरीर में चुस्ती- फूर्ति की कमी रहेगी। अपने काम में दूसरों की दखलंदाजी पसंद नहीं करेंगे। यात्रा करने से बचना ही श्रेयस्कर रहेगा। अच्छी सूचना मिलने का योग है। खान पर सावधानी बरतें।
मकर: मन में कुछ उलझन की स्थिति रहेगी। काम काज को लेकर चिंता बढ सकती है। खर्च अधिक हो सकता है। परिवार के साथ विवाद हो सकता है। क्रोध से बचने का प्रयास करें।
कुम्भ: महत्वपूर्ण कार्य रद्द होने से आपके अंदर निराशा हो सकती है। लेकिन सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। दिन सामान्य रहेगा। हम दिन होत न एक समान यह सोच कर चले।
मीन: कोई कारोबार नया शुरू करने का प्लान हो तो समय उपयुक्त है। परिवार के मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ चिंतित रह सकता है। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। जिससे हम खुश रहे।
आचार्य प्रणव मिश्रा
आचार्यकुलम, अरगोड़ा राँची
9031249105




