27 जून राशिफल: वृष, कन्या और धनु राशि वाले रखें इन बातों का ध्यान, जाने अन्य राशियों का भाग्य

🐏 मेष : सूर्य की तरह चमकने का समय है। थोड़ा जलना भी होगा। कार्य समय- समय पर बनते रहेंगे। प्रमाद न करें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। इसके लाभ मिलना तय है।
🐂 वृष : माता को कोई कष्ट न हो इस बात का ध्यान रखें। जीवन जोखमी लेना पड़ता है। जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। घर-परिवार की चिंता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
👫 मिथुन : अति उत्साह भी हानि देता है। बड़ो से आशिर्वाद लेने का प्रयास करें। इससे समय की अनुकूल होती रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। लाभ होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता रहेगी। आराम का समय नहीं मिलेगा। चोट व रोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।
🦀 कर्क : पूरी तरह पॉजिटिव रहें। कम मेहनत से लाभ ज्यादा होगा। पुराना किया काम से भी लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद से बचते हुए कोशिश करें। शत्रु पस्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। संपत्ति की खरीद- फरोख्त की योजना बनेगी।
🦁 सिंह : कोई बाधा नहीं है तरक्की में। पर हौसला बुलंद हो और कर्म सही हो। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। सूर्योदय का दर्शन करें।
👩🏻🦰 कन्या : जब खर्च अधिक होता है तब आय से संतोष नहीं होता। धैर्य रखें। परिवार में मतभेद हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। काम में मन नहीं लगेगा। बुरी सूचना मिल सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें।
⚖ तुला : बाहरी दबाव में न आये। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। कानूनी अड़चन आ सकती है। थोड़े प्रयास से ही कार्य पूर्ण होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनलाभ होगा।
🦂 वृश्चिक : आज लाभ होगा। यात्रा सुखद रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ सूचना प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी।
🏹 धनु : प्राकृत के नज़दीक रहें। बुरा वक्त दूर होगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। विरोध होगा। अपेक्षाकृत कार्य समय पर पूर्ण होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
🐊 मकर : अपरिचित व्यक्तियों पर अतिविश्वास न करें। धोखा खा सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय कम रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बनते कामों में विलंब होगा। बेवजह कहासुनी हो सकती है।
🏺 कुंभ : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार की आवश्यकताओं पर खर्च होगा। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
🐡 मीन :- किसी साधु-संत से मुलाकात होगी। पर तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
प्रसिद्ध ज्योतिष
आचार्य प्रणव मिश्रा
आचार्यकुलम, अरगोड़ा राँची
9031249105




