22 जून राशिफल: मेष, मिथुन और कन्या राशि वाले रखें इन बातों का ध्यान, जाने अन्य राशियों का भाग्य

मेष: तीसरा चंद्र पराक्रम में वृद्धि करेगा। पर कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बताएं। पराक्रम में बृद्धि होगा। ज्यादा उत्साह में कोई गलत कार्य से बचें। व्यापार- व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
वृष: धन मिलेगा और मेहनत का फल मिलेगा। खर्च कुछ रोग में भी हो सकता है। इसका ध्यान रखें। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता तथा उत्साह से काम कर पाएंगे। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने से मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में सहयोगी सहायता करेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।
मिथुन: जीवन में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पर धन का योग बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा।
कर्क : कही यात्रा हो सकता है। आय कम खर्च अधिक होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। निवेश शुभ फल देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यापार- व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर- बाहर प्रसन्नता रहेगी।
सिंह: समय अनुकूल है। किसी बड़े लाभ का योग है। इसका लाभ लें। पर अपरिचितों पर अधिक भरोसा ठीक नहीं। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक तंगी रहेगी। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। मन में दुविधा रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा।
कन्या: पिता के स्वास्थ पर ध्यान दें। आय बढ़ेगी। व्यापार- व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। किसी समस्या का अंत होगा। प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा।
तुला : धार्मिक यात्रा का योग है। मौज मस्ती का भी समय है। यदि कोई नई योजना बने तो योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार या परिवर्तन हो सकता है। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मान- सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
वृश्चिक: कार्य में मन नहीं लगेगा। वहीं स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। पूजा- पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। चिंता में कमी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।
धनु : जीवनसाथी को यदि कोई खून का रोग हो तो लापरवाही नहीं करें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। हताशा का अनुभव होगा। आय में निश्चितता रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
मकर : घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ नहीं देगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। बाहरी वातावरण सुखद रहेगा। पर भाग्य का साथ रहेगा। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
कुंभ : उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परीक्षा व प्रतियोगिता आदि में सफलता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट की आशंका प्रबल है।
मीन : किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
आचार्य प्रणव मिश्रा
आचार्यकुलम अरगोड़ा राँची
9031249105




