जब लाॅकडाउन में 40 दिन बाद लोगों को शराब छंकने का मौका मिला तो लग गयी एक किमी लंबी लाइन, देखें वीडियो

नयी दिल्ली : दो चरण के 40 दिन के लाॅकडाउन के बाद आज से शुरू हुए लाॅकडाउन 3 में मिली कुछ रियायतों के बाद दिल्ली में शराब की दुकानें खुल गयीं. इसके बाद जगह-जगह दुकानों पर शराब खरीदने वालों की लंबी कतार लग गयी. कुछ जगहों पर तो कतार एक किलोमीटर लंबी तक लग गयी. पुलिस को कुछ जगह बल प्रयोग भी करना पड़ा.


बाद में पुलिस ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं होने की बात कह कर कुछ जगहों पर शराब की दुकानों को बंद करवा दिया. शराब को लेकर मदिरा प्रेमियों की बेकरारी इस कदर दिखी कि लोग देखते रह गए.


नीचे आप बसंत विहार के सी ब्लाॅक में शराब की दुकान पर लगी लंबी कतार का वीडियो देख सकते हैं.


करोल बाग के एसएचओ मनिंदर सिंह ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन शराब दुकानों पर नहीं हो रहा था, इसलिए हमने उसे बंद करवाया.


दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड में शराब दुकान पर एक किमी लंबी लाइन शराब खरीदने वालों की लग गयी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More