बिहार में सीमित कर्मचारियों के साथ सरकारी दफ्तरों में काम शुरू

पटना : बिहार के सरकारी कार्यालय आज कोरोना लाॅकडाउन के बीच खुल गए हैं. सरकारी कार्यालयों में आज से सीमित कर्मचारियों के साथ कामकाज आरंभ किया गया है. राजभवन, सचिवालय एवं अन्य अहम सरकारी दफ्तर आज खुल गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाॅकडाउन 2 का एलान करने के समय कहा था कि 20 अप्रैल से सीमित कामकाज की छूट मिलेगी और लापरवाही होने की स्थिति में उसे तुरंत वापस ले लिया जाएगा.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस घोषणा के अनुरूप ही बिहार सरकार ने आज से सरकारी कार्यालयों को खोलने का फैसला लिया. इसके साथ कई दूसरे राज्यों में भी आज सीमित कामकाज शुरू हो गया है.

झारखंड के सरकारी कार्यालयों में भी आज से कामकाज आरंभ हुआ है, लेकिन वहां भी यह सीमित स्टाफ के साथ किया जा रहा है. रोस्टर के जरिए कर्मचारियों की सीमित ड्यूटी लगायी जाएगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More