रांची: सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय दरभंगा हाउस रांची के ‘विचार मंच में आज संध्या रमजान-उल-मुबारक के मौके पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीएमडी गोपाल सिंह सहित निदेशक तकनीकी वीके श्रीवास्तव, निदेशक तकनीकी भोला सिंह मुख्य वक्ता खातिम ईमाम मौलाना उबैदुल्लाह काश्मी एवं बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर और आपसी भाई-चारा एवं साम्प्रदायिक सौहार्द का परिचय दिया। मुख्य अतिथि श्री गोपाल सिंह ने अवसर विशेष पर उपस्थित सभी को ईद की अग्रिम बधाई और मुबारकबाद देते हुए कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द और एकता ही भारत को एकसूत्र में पिरोता है। उन्होंने कहा कि सीसीएल में हमेशा भाईचारा का माहौल रहा है और रहेगा। श्री सिंह ने कहा कि सभी इंसानों के रक्त का रंग लाल होता है और यह सबसे बड़ा प्रमाण है कि हमें बनाने वाला एक है।[URIS id=8357]
मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मौलाना उबैदुल्लाह काश्मी ने कहा कि सीसीएल का यह कदम स्वागत योग्य है। मौलाना ने कहा कि वर्षों से हम सभी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलकर रहते आये हैं और इसलिए हिन्दुस्तान से बेहतर कोई और मुल्क नहीं है। कुरान-ए-पाक भी सदभावना कासंदेश देता है । उन्होंने कहा कि हम मोहब्बत से सभी को जीत सकते हैं। उन्होंने रोजा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अल्लाह का फरमान हैए रोजा रखना स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। सीसीएल में बहुत सारे धर्मों के लोग हैं लेकिन सभी आपस में मिलजूलकर रहते हैं यह भाईचारगी हमेशा बनी रहे और सीसीएल दिन-दूनी रात चौगुनी तरक्की करें यही मेरी उपर वाले से गुजारिश है।
अवसर विशेष पर निदेशक तकनीकी वीके श्रीवास्तव, निदेशक तकनीकी भोला सिंह ने सभी को ईद की अग्रीम बधाई दी।