रांची: तीसरे दिन दो उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

रांची: रांची लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को दो प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राय महिमापत रे के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इस बाबत वर्षीय अरशद अयुब, 48 व फिर जयप्रकाश प्रसाद, 47 ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। दोनों ने अपने साथ 10-10 प्रस्तावक लेकर आए थे।
सभी के एपिक नंबर का मिलान वोटर लिस्ट से किया गया। इसके बाद नामांकन की अनुमति दी गई। तीसरे दिन दो उम्मीदवार रामजीत महतो, और सिद्धेश्वर सिंह ने नामांकन फार्म खरीदा। अबतक कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदा है। पहले दिन पहले दिन 6 और दूसरे दिन 8 ने नामांकन खरीदा था।
दो दिन नहीं होगा नामांकन: रांची लोकसभा क्षेत्र में नामांकन पत्र की खरीदारी व जमा करने का समय 10-18 अप्रैल के 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक है। लेकिन नामांकन की प्रक्रिया सामान्य कार्य दिवस में ही हो सकेगी। दिनांक 13, 14 एवं 17 को अवकाश होने के कारण प्रत्याशी अपना नामांकन नहीं कर सकेंगे। ऐसे में अब दो दिन यानि शनिवार को रामनवमी का त्योहार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहने के कारण प्रत्याशी नामांकन नहीं कर सकेंगे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More