राशिफल – 24 September 2026
मेष Aries
थोड़ा संभलकर कर कार्य करें । आय भाव में ग्रहण लगा है। आप दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। पारिवारिक मेलजोल के लिया अच्छा दिन है। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की चिंताएं न करें। काम अपनी गति से चल रहा है और समय से समाप्त हो जाएगा।
वृषभ Taurus
गलत कार्य से बचें।पिता के स्वास्थ पर ध्यान दे। व्यावसायिक रूप से अच्छी प्रगति होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे।
मिथुन Gemini
भाग्य का साथ मिलेगा। करियर लाइन बदलने के लिए उचित समय है। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। यदि नया व्यापार आरम्भ करने का सोच रहे हैं तो लाभ होगा। दांपत्य जीवन में कुछ खुशी के पल आएंगे। शारीरिक परेशानी घेर सकती हैं।
कर्क Cancer
शिव जी का ध्यान करें । काम में पूरा फोकस बनाए रखें। व्यवसाय के लिए दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। खर्चों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। प्रियजनों के साथ संयम भरा व्यवहार रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह Leo
सुबह थोड़ा आलस रहेगा पर पूरा दिन अच्छा रहेगा। आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है। प् किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।
कन्या Virgo
बच्चे खुशी लाएंगे। अचानक धन-प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर रहेगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।समय पर चीजों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें।
तुला Libra
कारोबार में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। पुराने रुके हुए काम बनेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक Scorpio
कार्यक्षेत्र में नौकरी मिलने के आसार हैं। अपने वेतन और अपनी प्रतिष्ठा को लेकर कोई समझौता न करें। नौकरी में तरक्की के योग हैं। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पेट से संबंधित कुछ कठिनाई हो सकती है।
धनु Sagittarius
किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। दिन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। आपके आर्थिक पक्ष में स्थिरता रहेगी। यदि करियर लाइन बदलना चाहते हैं तो यह उचित समय है।
मकर Capricorn
समय अनुकूल नहीं चल रहा हैं। नए और बड़े निवेश से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को खराब ना करें।
कुंभ Aquarius
सेहत शानदार रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। अविवाहितों को आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। कारोबार में आकर्षक डील मिल सकती है। प्रियजनों से मुलाकात होगी।
मीन Pisces
गलत खर्च पर रोक आवश्यक है। नए कार्य पर खर्च होगा पर व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। उन्नति और तरक्की के योग हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। बेरोजगार लोगों को अच्छी जॉब मिल सकती है।
अन्न दान करें।
अन्न दान करें।


