यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार बने
नयी दिल्ली : विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा को अपना साझा उम्मीदवार बनाया है। 18 जुलाई 2022 को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उनके नाम का ऐलान किया। यशवंत सिन्हा लंबे समय तक भाजपा में रहे हैं लेकिन मोदी-शाह की जोड़ी
Budget 2022 में आपके लिए क्या, राजनीतिक गलियारे में क्या है चर्चा
झारखंड में मुख्य सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के राष्ट्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा है कि यह बजट (budget 2022) बड़े उद्योगपतियों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बड़े घरानों को फायदा पहुंचाने और मेहनतकश लोगों की आंखों में सतरंगी चश्मा पहनाने जैसा है।
सोनू सूद का परिवार कांग्रेस से जुड़ा, बहन मालविका ने पार्टी की सदस्यता ली
चंडीगढ : फिल्म अभिनेता व समाजसेवी सोनू सूद का परिवार कांग्रेस से जुड़ गया है। सोनू सूद एवं उनकी बहन मालविका ने सोमवार को मोगा में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की। इसके कुछ देर बाद सिद्धू एवं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक प्रेस कान्फ्रेंस कर सोनू सूद की
कांग्रेस स्थापना दिवस पर बोलीं सोनिया गांधी, “लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चल रही है”
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार, 28 दिसंबर को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में पार्टी का झंडोतोलन किया और उसके बाद पार्टी जनों को संबोधित किया। सोनिया गांधी ने इस दौरान कहा कि लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चल रही है। देश की विरासत को मिटाने की कांग्रेस किसी को कभी भी इजाज़त नहीं देगी।
अजय मिश्रा टेनी को मंत्री परिषद से बर्खास्त करने की मांग पर अड़ा विपक्ष, लखनऊ में प्रदर्शन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को केंद्रीय मंत्री परिषद से बर्खास्त करने की मांग पर विपक्ष अड़ गया है। आज विपक्ष ने इस मामले को सदन में उठाया और हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई।
TMC व कांग्रेस के सांसदों ने राज्यसभा सदस्य व पूर्व CJI रंजन गोगोई के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया
तृणमूल कांग्रेस एवं कांग्रेस के राज्यसभा सांसदों ने उच्च सदन के सदस्य व भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया है।
यह देश हिंदुओं का है, हिंदुत्ववादियों का नहीं, हिंदुत्ववादियों ने ही गांधी को मारी थी गोली : राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के जयपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रविवार को कहा, यह देश हिंदुओं का देश है हिंदुत्ववादियों का नहीं है और आज इस देश में महंगाई, दर्द, दुःख है तो ये काम हिंदुत्ववादियों ने किया है। हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए। राहुल गांधी महंगाई हटाओ रैली को जयपुर में संबोधित कर रहे थे।
ममता बनर्जी की माइनस कांग्रेस पॉलिटिक्स, आज शरद पवार से होगी मुलाकात
तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने मुख्य विपक्ष कांग्रेस को माइनस कर विपक्षी एकजुटता की पहल की है। इस क्रम में दिल्ली प्रवास के दौरान कई नेताओं से मिली हैं और आज यानी बुधवार को उनकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात होगी। इस मुलाकात का शिवसेना ने स्वागत किया है।
कीर्ति झा आजाद का नया ठिकाना होगा तृणमूल कांग्रेस, आज हो सकते हैं ममता दीदी की पार्टी में शामिल
कांग्रेस नेता व पूर्व भाजपा सांसद कीर्ति झा आजाद का अब नया ठिकाना तृणमूल कांग्रेस हो सकता है। कीर्ति झा आजाद मंगलवार, 23 नवंबर 2021 को कांग्रेस छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि आज पूर्व क्रिकेटर कीर्ति झा आजाद तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे।
मोदी सरकार ने हमारे अन्नदाताओं को देशद्रोही, खालिस्तानी, पाकिस्तानी कहकर अपमानित किया : फुरकान अंसारी
पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी ने किसान आंदोलन को लेकर भाजपा सरकार की पूर्व की टिप्पणियों की आलोचना की है। उन्होंने कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की जिद और अहंकार ने 700 किसानों को तड़पा-तड़पा कर मार दिया।