Namkum - Samridh Jharkhand

आदिवासी सरना विकास समिति के शिष्टमंडल ने राज्यपाल से की भेंट
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति के एक शिष्टमंडल ने राजभवन में भेंट की। इस दौरान समिति ने राज्यपाल को अवैध धर्मांतरण की गतिविधियों से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम चान्द, थाना तुपुदाना, पंचायत हरदाग, प्रखण्ड नामकुम में पिछले एक वर्ष से बिना किसी स्थानीय या जिला प्रशासन की अनुमति के झारखण्ड महाअभिषेक चर्च द्वारा टेंट पंडाल लगाकर यह दावा किया जा रहा है कि प्रभु यीशु के नाम पर प्रार्थना करने से अंधा, लंगड़ा, बहरा, गुंगा, महामारी, एड्स इत्यादि गंभीर बीमारियां ठीक हो सकती हैं। समिति ने आरोप लगाया कि इसी बहाने गुप्त रूप से लोगों को धर्मान्तरण करवाया जा रहा है।

शिष्टमंडल ने कहा कि इस तरह के आयोजन अन्य स्थानों पर भी किए जा रहे हैं। शुभ संदेश एवं प्रार्थना सभा द जिजस इज लाईफ चर्च मैदान, अनगड़ा में 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। झारखंड रिवाइवल मिटिंग-2025 एच.ई.सी., धुर्वा, प्रभात तारा मैदान में 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। झारखंड प्रार्थना महोत्सव गुमला बहमनी, ऐरो ड्राम मैदान गुमला में 15-17 अक्टूबर को आयोजित हो रहा है। शिष्टमंडल ने राज्यपाल से इस तरह की गैरकानूनी एवं अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाली प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने और उचित कार्रवाई के लिए पहल करने का आग्रह किया।

हेमंत सरकार नींद से जागे और गंभीर होकर सुरक्षा के ठोस कदम उठाए: बाबूलाल
रांची: बीते रविवार को नामकुम में जमीन कारोबारी मधुसूदन राय की दिनदहाड़े हुए हत्या मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बबूलाल मरांडी ने हेमत सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि हेमंत है तो अपराधियों एवं हत्यारों को हिम्मत है... झारखंड में जमीन कारोबारियों की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है. आए दिन हो रही हत्याओं से प्रदेशवासियों का जीना मुश्किल हो गया है. पिछले 5 सालों में हेमंत सरकार के नेतृत्व में जिस तरह से अपराधियों का हौसला बढ़ा है उससे रांची सहित पूरे झारखंड में खौफ का माहौल व्याप्त है.

पिछले पांच सालों में सिर्फ राजधानी रांची भर में करीब 50 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, कल हुई मधु राय की निर्मम हत्या ने न केवल रांची, बल्कि पूरे झारखंड को दहला कर रख दिया है. सरेआम गोलियों की बौछार और पुलिस की नाकामी ने साफ कर दिया है कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं बचा है.

जमीन विवाद अब केवल सामान्य झगड़ा नहीं रहा, बल्कि लोगों की जान लेने वाला खूनी खेल बन गया है. सवाल उठता है कि आखिर कब तक झारखंड के लोग इस डर में जीते रहेंगे? कब तक निर्दोष लोग मारे जाते रहेंगे? और सबसे बड़ा सवाल—शासन और प्रशासन आखिर कब ऐसी घटनाओं पर अपनी आँखें मूंदे रहेगा?

झारखंड में लोगों की हत्याएं एक बड़ी मानवीय चिंता बन चुकी है. अपराधियों पर शिकंजा कसा जाए और जमीन के नाम पर चल रहे इस खूनी खेल का अंत हो- इसके लिए जरूरी है कि हेमंत सरकार नींद से जागे और गंभीर होकर सुरक्षा के ठोस कदम उठाए.

हेमंत है तो अपराधियों एवं हत्यारों को हिम्मत है...

झारखंड में जमीन कारोबारियों की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। आए दिन हो रही हत्याओं से प्रदेशवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। पिछले 5 सालों में हेमंत सरकार के नेतृत्व में जिस तरह से अपराधियों का हौसला बढ़ा है उससे… pic.twitter.com/O6SpSab0QD

— Babulal Marandi (@yourBabulal) December 16, 2024

Ranchi News: जीडी गोयनका स्कूल में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
रांची: नामकुम रोड स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में बुधवार को एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ स्कूल के निदेशक मदन सिंह, उप निदेशक अमन सिंह, स्कूल के प्रचार्य डॉ. सुनील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया. योग गुरु आर्य प्रहलाद भगत ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के आसान और प्राणायाम का अभ्यास कराया. योग प्रशिक्षण शिविर में उत्तनपाद, वृक्षासन, गरुड़ आसान, योगनिंद्रासन, पद्मासन अनुलोम विलोम,कपूत सहित कई तरह के योगा अभ्यास विद्यार्थियों को कराए गए.

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सुनील कुमार ने कहा कि हमारे पूरे जीवन के लिए योग बहुत जरूरी है. हमें योग को जीवन का मुख्य अंग बनाना चाहिए. स्वास्थ्य के बिना जीवन कुछ भी नहीं है. योग से हम शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक रूप से स्वास्थ्य रह सकते हैं. साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि योग के साथ साथ चार चीजें जो हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी है संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, शारीरिक और मानसिक शुद्धि, नियमित आराम आवश्यक है. इस अवसर पर मुख्य रूप से स्कूल के खेल शिक्षक अतिथि कुमार जैना, योग शिक्षक देवाशीष प्रामाणिक आदि कई लोग उपस्थित थे.

Ranchi News: लगातार तबादले के कारण नामकुम अंचल में 19 दिनों से काम ठप्प, आमलोगों को हो रही परेशानी
रांची: नामकुम अंचल में पिछले 19 दिनों से जाति-आवासीय, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक कार्य ठप पड़े हैं, जिससे आमलोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यह संकट तब शुरू हुआ जब 27 सितंबर को अंचल के सीओ प्रभात कुमार का तबादला किया गया और उनकी जगह राम प्रवेश कुमार को नया सीओ नियुक्त किया गया. लेकिन राम प्रवेश कुमार द्वारा ताला तोड़कर प्रभार लेने के विवाद के चलते उनका तबादला फिर से कर दिया गया.

इसके बाद 7 अक्टूबर को कमल किशोर सिंह को नामकुम अंचल का नया सीओ नियुक्त किया गया. हालांकि, पदभार ग्रहण करने के 10 दिन बीत जाने के बावजूद विभाग द्वारा उनका डिजिटल हस्ताक्षर अप्रूव नहीं किया गया. इस कारण अंचल से कोई भी प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है, जिससे लगभग एक हजार आवेदन पेंडिंग हो गए हैं. हर दिन लोग अंचल कार्यालय आते हैं, लेकिन निराश होकर लौट जाते हैं. सीओ कमल किशोर सिंह ने बताया कि उन्होंने डिजिटल हस्ताक्षर के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेज दिया है और उम्मीद है कि दो-तीन दिनों में समस्या का समाधान हो जाएगा.

Ranchi News: ट्रैफिक थानों ने काम करना किया शुरू, संभालने लगे यातायात व्यवस्था
रांची: गृह विभाग से अधिसूचना जारी होने के बाद चारों यातायात थानों (डोरंडा, डेलीमार्केट, खेलगांव व पंडरा थाना) ने मंगलवार से काम करना शुरू कर दिया है. इन चारों यातायात थानों के प्रभारी भी नियुक्त कर दिये गये हैं. यातायात थाना डोरंडा के प्रभारी गंगाधर सिंह, खेलगांव के रामेश्वर उपाध्याय, पंडरा के सुनील कुमार गौंड तथा डेलीमार्केट के थाना प्रभारी पवन कुमार रजक बनाये गये हैं. थाना प्रभारियों के साथ वर्तमान में दो-दो जवानों की प्रतिनियुक्ति इन सभी थानों में की गयी है. वर्तमान में सभी थानों के एक कमरे में यातायात थाना चलेगा. बिल्डिंग बन जाने के बाद यातायात थाना अलग हो जायेगा. यह जानकारी यातायात एसपी कैलाश करमाली ने दी.

बता दें कि अब जिला में कुल आठ यातायात थाना हो गये हैं. पहले से लालपुर, गोंदा, चुटिया व जगन्नाथपुर यातायात थाना हैं. इसके साथ ही चार यातायात आरक्षी चौकी भी बनाया गया है. जिसमें कटहल मोड़, बूटी मोड़, नामकुम तथा कडरू यातायात आरक्षी चौकी शामिल हैं. इन चौकी के प्रभारी भी नियुक्त कर दिये गये हैं. कटहल मोड़ चौकी के प्रभारी दारोगा गुली मोची, बूटी मोड़ चौकी के प्रभारी दारोगा सुधीर कुमार सिंह, नामकुम यातायात चौकी के प्रभारी सिकंदर बेसरा तथा कडरू यातायात आरक्षी चौकी के प्रभारी भीम मेहता को बनाया गया है.

नए यातायात थानों का क्षेत्र

खेलगांव यातायात थाना: खेलगांव चौक, बीआईटी मेसरा, विकास चौक, ओरमांझी चौक, टाटीसिलवे चौक.

पंडरा यातायात थाना: पिस्का मोड़, तिलता चौक, काठीटांड़ चौक, कटहल मोड़, दलादली चौक.

डेली मार्केट यातायात थाना: रतन पीपी, वूल हाउस, काली मंदिर, सर्जना चौक, मिशन चौक, प्लाजा चौक, फिरायालाल चौक, शहीद चौक, सुजाता चौक, रेडियम चौक, एसएसपी आवास चौक के पहले एसबीआई मेन ब्रांच शिव मंदिर कटिंग तक और अपर बाजार.

डोरंडा यातायात थाना: राजेंद्र चौक, जैप-वन, नेपाल हाउस, घाघरा ब्रिज, देवेंद्र मांझी चौक, कडरू कटिंग से सहजानंद चौक से पहले तक, पुराना हाइकोर्ट, मेकन चौक, एजी मोड़, जेवियर स्कूल मर्मांड, हिनू चौक, एयरपोर्ट चौक और बिरसा चौक.

पुराने यातायात थानों का क्षेत्र

लालपुर यातायात थाना: अलबर्ट एक्का चौक से ओल्ड हजारीबाग रोड, कोकर चौक, लालपुर चौक, डंगराटोली, कांटाटोली से बहूबाजार तक. चडरी से जेल चौक, करम टोली चौक, बोड़ेया, रिम्स चौक से बूटी मोड़.

गोंदा यातायात थाना: कांके रोड, हॉटलिप्स चौक से कचहरी तक, न्यू मार्केट से सहजानंद चौक तक, रातू रोड से पिस्का मोड़ बॉर्डर तक.

जगन्नाथपुर यातायात थाना: धुर्वा से लेकर राजेंद्र चौक तक, एचइसी गेट से हरमू बाइपास रोड, सहजानंद चौक से हरमू पावर हाउस पुल तक, जगन्नाथपुर मंदिर मोड़ से नगड़ी तक.

Dhanbad News: डीटीओ-सीओ और वकील समेत कई के ठिकानों पर ED की रेड, कैश बरामद होने की सूचना
रांची: झारखंड में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (इडी) ने एक बार फिर से कार्रवाई की है. मंगलवार की सुबह इडी की टीम धनबाद और रांची में अधिवक्ता, डीटीओ, सीओ समेत अन्य कई लोगों के ठिकानों पर रेड मारी है. जानकारी के मुताबिक, इडी की टीम ने धनबाद के एक वकील के साथ-साथ धनबाद के डीटीओ दिवाकर प्रसाद द्विवेदी, जय कुमार राम, प्रभात भूषण, संजीव पांडे, रवि और सुजीत नाम के व्यक्ति के ठिकानों पर छापा मारा है. यह कार्रवाई पंडरा थाना में दर्ज एफआईआर के आधार पर की गयी है.

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद होने की खबर सामने आ रही है. हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. बता दें कि जमीन घोटाले मामले की जांच कर रहे इडी को मैनेज करने के लिए कांके व नामकुम सीओ के अलावा धनबाद डीटीओ पर 5.71 करोड़ रुपये में डील करने का आरोप लगा है.

कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन कल, रांचीवासियों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
रांची: राजधानी रांची के कांटाटोली चौक पर अब तक लगते आ रहे ट्रैफिक जाम से अब रांचीवासियों को निजात मिलने वाली है. दरअसल, कांटाटोली फ्लाईओवर अब बन कर पूरी तरह से तैयार हो चुका है. झारखंड सरकार कल यानी 4 अक्टूबर को कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन करने जा रही है. कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे. इस फ्लाईओवर के बन जाने से अब कांटाटोली चौक पर ट्रैफिक का लोड घट जायेगा जिससे जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी.

बता दें कि कांटाटोली फ्लाईओवर को 224.94 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. इसकी लंबाई 2240 मीटर और चौड़ाई 16.6 मीटर है. फ्लाइओवर पर खादगढ़ा बस स्टैंड के पास नामकुम की ओर जाने के लिए और उसके सामने पेट्रोल पंप के पास लालपुर जाने के लिए रैंप का निर्माण किया जाना शेष है. रैंप का निर्माण बाद में किया जायेगा.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ICAR के शताब्दी समारोह में हुईं शामिल, राज्यपाल और सीएम रहे मौजूद
रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ तथा झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं अन्य गणमान्यों की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-  राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान नामकुम, रांची के गौरवशाली एक सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं. इस अवसर पर राष्ट्रपति ने संस्थान के परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का झारखंड को हमेशा मिलता रहा है मार्गदर्शन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी का रांची आगमन हम सभी के लिए गौरव की बात है. वे 6 वर्षों तक झारखंड की राज्यपाल रहीं. इस दौरान उनका मार्गदर्शन हमेशा इस राज्य को मिलता रहा है. आज राष्ट्रपति के पद पर रहकर भी झारखंड से उनका गहरा लगाव है.

पौधरोपण कर्यक्रम में शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं झारखंड की कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह.

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का लें संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस भौतिकवादी युग में किसानों को कृषि से जोड़े रखना, किसानों की आय में बढ़ोतरी, उन्हें वैकल्पिक खेती के साथ पशुपालन को बढ़ावा और प्रोत्साहन देने के लिए मजबूती से कदम उठाने की जरूरत है. किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का हम संकल्प लें.

मेहनतकश किसानों के हालात से हम सभी वाकिफ हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के प्रति संवेदनाएं हमारे लिए शुरू से ही सर्वोपरि रहा है. वैसे तो किसानों के लिए कई बड़ी-बड़ी बातें होती है. कागजों में भी आंकड़े अच्छे दिखाए जाते हैं लेकिन, मेहनतकश किसान खेतों में कितना जद्दोजेहद करते हैं,  उसे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर देखा जा सकता है. किसानों के हालात कैसे बदलें, इस दिशा में गंभीरता के साथ विचार करने की आवश्यकता है.

लाह से बनी सामग्रियों की जानकरी लेतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.

खेतिहर मजदूर बनते जा रहे हैं किसान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि उच्चतर संस्करण संस्थान, नामकुम रांची का सौ वर्ष हो रहा है. इन वर्षों में हालात कुछ ऐसे हुए कि बड़े पैमाने पर किसान खेतिहर मजदूर बनते चले गए. किसानों को खेतिहर मजदूर बनने से बचाने की आज आवश्यकता है. इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार को गंभीरता से विचार करने की जरूरत है ताकि किसानों के हित में बेहतर नीति निर्धारण के साथ कार्य हो सके.

किसानों को लाह की खेती से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का 50 से 55 प्रतिशत लाह उत्पादन करता है. लेकिन पहले हम 70 प्रतिशत लाह का उत्पादन करते थे. आज इस लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं. बस इसके लिए किसानों को लाह की खेती से जोड़ने के लिए प्रोत्साहन और सुविधा उपलब्ध हो.   इस कड़ी में हमारी सरकार लाह को कृषि का दर्जा दे चुकी है, ताकि लाह का उत्पादन, अनुसंधान, प्रसंस्करण, उचित मूल्य और बाजार उपलब्ध हो सके.

लखपति क्यों, करोड़पति बन सकती हैं दीदियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दीदियों को "लखपति दीदी" बनाने की बात हो रही है. लेकिन मेरा कहना है कि "लखपति दीदी" क्यों,  वे "करोड़पति दीदी" क्यों नहीं बन सकती हैं. दीदियों में "करोड़पति दीदी" बनने की पूरी क्षमता और सामर्थ्य है. सिर्फ इसके लिए बेहतर नीति निर्धारण की जरूरत है.

समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

किसानों को बिचौलियों से बचाना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का खेती से बाजार तक का जो सफर है उसमें बिचौलियों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. लेकिन, दुर्भाग्य से देश में बिचौलियों एक ऐसा शक्तिशाली जमात है जो किसानों की मेहनत और गाढ़ी कमाई का एक बड़ा हिस्सा अपनी जेब में ले जाता है. किसानों को सशक्त बनाने के लिए उन्हें बिचौलियों से हर हाल में निजात दिलाना होगा.

किसानों को वैकल्पिक खेती से जोड़ने की हो रही पहल

मुख्यमंत्री ने कहा आज पर्यावरण में बदलाव की वजह से मौसम में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी कम बारिश होती है तो कभी ज्यादा तो कभी सुखाड़ की स्थिति पैदा हो जाती है.  इसका सबसे ज्यादा प्रभावित किसान होते हैं. उनकी परंपरागत खेती पर इसका सीधा असर दिखाता है. ऐसे में किसानों को आज वैकल्पिक खेती के लिए राज्य सरकार लगातार प्रोत्साहित कर रही है. इस दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य करती आ रही है, ताकि किसानों को हम आगे ले जा सकें.

शताब्दी समारोह में आईसीएआर के महानिदेशक डॉ हिमांशु पाठक, आईसीएआर के उप महानिदेशक (कृषि अभियांत्रिकी) श्याम नारायण झा एवं राष्ट्रीय कृषि उच्चतर संस्करण संस्थान, रांची के निदेशक डॉ अभिजीत कर, एवं कई वरीय अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.

राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू पहुंची रांची, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
रांची: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  का रांची आगमन हो चुका है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवासिय दौरे पर रांची आयीं हैं. राष्ट्रपति के आगमन पर भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार एवं सीएम हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया. जिसके बाद वो राजभवन के लिए निकल गयीं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कल शुक्रवार को नामकुम स्थित इंडियन कौंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (ICAR) के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं.

इसके लिए राजधानी में कुल 2000 जवानों के साथ 6 आईपीएस, 10 डीएसपी, 25 इंस्पेक्टर, 20 दारोगा की तैनाती की गई है. इसके अलावा, बम निरोधक दस्ता, जैप, आईआरबी, रैफ और जगुआर की टीम भी तैनात की गई है. कार्यक्रम स्थल के आस-पास अवैध पार्किंग वर्जित होगी और सिर्फ पासधारी लोगों को प्रवेश दिया जाएगा. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हिनू चौक से राजेन्द्र चौक से सुजाता चौक से होटल रेडिसन ब्लू के 200 मीटर की परिधि में नो फ्लाइ जोन घोषित किया गया है. इस क्षेत्र में कोई भी अपने निजी कार्य के लिए ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून एवं किसी भी तरह के हवाई वस्तु का इस्तेमाल नहीं करेगा. जिस रूट में राष्ट्रपति का आना-जाना होगा, वहां के थानेदारों को लगातार एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने कहा गया है. 20 सितंबर को रांची शहर में सुबह 08:00 बजे से 12:30 बजे तक सभी बड़ी, छोटी मालवाहक वाहनों, बसों, सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा. आकस्मिक सेवा के वाहनों को छूट दी गई है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आयेंगी रांची, 6 आईपीएस समेत 2000 जवान तैनात
रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर आज रांची आने वाली हैं. रांची में उनका आगमन आज शाम 7 बजे होने वाला है. वे अगले दिन नामकुम स्थित इंडियन कौंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. उनके दौरे के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं. रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. इसके लिए राजधानी में कुल 2000 जवानों के साथ 6 आईपीएस, 10 डीएसपी, 25 इंस्पेक्टर, 20 दारोगा की तैनाती की गई है. इसके अलावा, बम निरोधक दस्ता, जैप, आईआरबी, रैफ और जगुआर की टीम भी तैनात की गई है. कार्यक्रम स्थल के आस-पास अवैध पार्किंग वर्जित होगी और सिर्फ पासधारी लोगों को प्रवेश दिया जाएगा.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हिनू चौक से राजेन्द्र चौक से सुजाता चौक से होटल रेडिसन ब्लू के 200 मीटर की परिधि में नो फ्लाइ जोन घोषित किया गया है. इस क्षेत्र में कोई भी अपने निजी कार्य के लिए ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून एवं किसी भी तरह के हवाई वस्तु का इस्तेमाल नहीं करेगा. जिस रूट में राष्ट्रपति का आना-जाना होगा, वहां के थानेदारों को लगातार एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने कहा गया है. एचईसी गेट से लेकर अरगोड़ा चौक, सहजानन्द चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक तक के रास्ते का इस्तेमाल शाम 5 बजे से रात 08:30 बजे तक कम से कम करने को कहा गया है. 20 सितंबर को रांची शहर में सुबह 08:00 बजे से 12:30 बजे तक सभी बड़ी, छोटी मालवाहक वाहनों, बसों, सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा. आकस्मिक सेवा के वाहनों को छूट दी गई है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय झारखंड दौरे पर कल आयेंगी रांची, सुरक्षा चाक चौबंद
रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर रांची आने वाली हैं. इस मद्देनज़र सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. राष्ट्रपति की सुरक्षा में छह आईपीएस सहित दो हजार जवानों की तैनाती की गई है. राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. कल शाम 5 बजे से रात के 8:30 बजे तक राजधानी में सभी मालवाहक वाहनों, बसों, सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा. आकस्मिक सेवा के वाहनों को छूट रहेगी.

बता दें कि राष्ट्रपति 20 सितंबर को रांची के नामकुम स्थित इंडियन कौंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च के कार्यक्रम में शामिल होंगी. जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति का काफिला जिस मार्ग से गुजरेगा, वहां पर तीन लेयर की सुरक्षा रहेगी. राष्ट्रपति की सुरक्षा में 6 आईपीएस के अलावा 10 डीएसपी, 25 इंस्पेक्टर, 20 दारोगा, दो हजार से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है. इसके अलावा बम निरोधक दस्ता, जैप, आईआरबी, रैफ और जगुआर की टीम को भी तैनात किया गया है.

नामकुम: एक ही ज्वेलरी दुकान में दोबारा चोरी, कारोबारियों में दहशत
रांची: राजधानी रांची में अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं है. आए दिन चोरी और छिनतई की घटनाएं आम हो गई हैं. रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में चोरों का खौफ बढ़ता जा रहा है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात चोरों ने नामकुम के सिंदरोल में कनक कॉम्प्लेक्स स्थित मां भवानी ज्वेलर्स में चोरी की घटना को अंजाम दिया.

चोर दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और दुकान में रखे जेवरात लेकर फरार हो गए. बता दें कि इससे पहले 11 सितंबर को भी इसी दुकान में चोरी की घटना हुई थी. उस समय भी चोर दुकान की दीवार तोड़कर 10 लाख रुपये के जेवरात चुराकर फरार हो गए थे. उस मामले की जांच अभी चल ही रही है कि इसी बीच मंगलवार की रात फिर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया.

बताया गया कि बुधवार को जब दुकानदार ने दुकान खोली तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा था. जिसके बाद दुकानदार ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. चोरी गए जेवरात और रकम का अभी पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद स्थानीय कारोबारियों में दहशत का माहौल है.