Police Headquarters - Samridh Jharkhand

6 करोड़ का इनामी नक्सली सहित 60 नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यमंत्री के सामने किया आत्मसमर्पण
मुंबई:  गढ़चिरौली जिला पुलिस मुख्यालय में बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य और पोलित ब्यूरो के सदस्य मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ भूपति उर्फ सोनू उर्फ अभय सहित 60 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया है। भूपति पर विभिन्न राज्यों में लगभग 6 करोड़ रुपये का इनाम था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक (नक्सल) संदीप पाटिल, पुलिस महानिदेशक (विशेष कार्रवाई) शेरिंग दोरजे उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "गढ़चिरौली जिला, जिसने 40 से ज़्यादा वर्षों तक माओवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, विकास से काफी हद तक वंचित रहा है। उस समय इस आंदोलन में कई युवाओं ने हिस्सा लिया था। हालांकि, विकास कार्यों के जरिए नए नक्सलियों की भर्ती रोक दी गई।"

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सलियों का पूरी तरह सफाया करने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में, इसी साल 21 मई को छत्तीसगढ़ में हुई एक मुठभेड़ में देश के शीर्ष नक्सली नेता और माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ़ बसवा राजू समेत 27 नक्सली मारे गए थे। इसके बाद भूपति को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने की चर्चा थी। हालांकि, केंद्रीय समिति ने सितंबर में पोलित ब्यूरो सदस्य थिप्पारी तिरुपति उर्फ़ देवजी को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया। इस बीच, भूपति ने एक पर्चा जारी कर केंद्र सरकार से शांति वार्ता का आह्वान किया था और हथियार त्यागने की घोषणा की थी।

भूपति ने अपनी तस्वीर के साथ निरस्त्रीकरण की घोषणा करते हुए एक पर्चा प्रकाशित किया था। तभी भूपति पुलिस के संपर्क में आया और यह अनुमान लगाया जाने लगा कि वह आत्मसमर्पण कर देगा। यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति के कारण नक्सल आंदोलन कमजोर पड़ रहा है। पिछले दो दशकों में गढ़चिरौली जिले में 700 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं और भूपति जैसे केंद्रीय नेता के आत्मसमर्पण ने नक्सल आंदोलन को कमजोर किया है।

पलामू मुठभेड़ में घटना की जानकारी लेने पहुंची पुलिस मुख्यालय की चार सदस्यीय टीम
पलामू: झारखंड के पलामू जिले में बुधवार रात पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद जांच करने के लिए पुलिस मुख्यालय की चार सदस्यीय टीम गुरुवार दोपहर 12 बजे मौके पर पहुंची। टीम का नेतृत्व केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पुलिस महानिरीक्षक साकेत सिंह ने किया। उनके साथ आईजी अभियान माइकल राज, आईजी अनूप बिरथरे, एसपी (अभियान) अमित रेणु भी थे। सभी अधिकारियों ने मुठभेड़ में घायल जवान रोहित कुमार से एमएमसीएच में मुलाकात की। बाद में, सभी पुलिस अधिकारी पुलिस लाइन ग्राउंड में पहुंचकर बलिदान जवानों को सलामी दी।

इस मौके पर जिले की उपायुक्त समीरा एस., एसपी रिष्मा रमेशन, अभियान एएसपी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी, सिविल प्रशासन के अधिकारी, एवं अन्य मौजूद थे। उन्होंने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जवानों का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव हैदर नगर प्रखंड क्षेत्र के लिए रवाना किया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आईजी माइकल राज ने कहा कि झारखंड पुलिस जवानों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी पूरा प्रयास कर रहे हैं कि जो नक्सली और उग्रवादी इस क्षेत्र में बचे हैं, वो खुद को सरेंडर कर दें।

एक सवाल के जवाब में, आईजी माइकल राज ने कहा कि नक्सलियों और उग्रवादियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिससे उनको अपना ठिकाना उजड़ने का डर सताने लगा है और इससे वे और अधिक उग्र हो गये हैं। उन्होंने कहा कि नक्सली शशिकांत और उसका दस्ता जल्द सरेंडर नहीं करता है तो कार्रवाई जारी रहेगी।

गौरतलब है कि, यह घटना उस वक्त हुई जब पुलिस टीम नक्सलियों के खिलाफ जिले के मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में बुधवार रात तलाशी अभियान चला रही थी, तभी देर रात करीब 12:30 बजे 10 लाख के इनामी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) कमांडर शशिकांत के दस्ते ने उन गोलीबारी शुरू कर दी। उसी दौरान, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Chaibasa News: पिल्लई हॉल में 'जन शिकायत समाधान कार्यक्रम' का आयोजन
चाईबासा: महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के मार्गदर्शन में नागरिकों के शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावकारी ढंग से निवारण हेतु पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला में जिला स्तर पर "जन शिकायत समाधान कार्यक्रम" पिल्लई हॉल, चाईबासा में आयोजित किया गया.

उक्त कार्यक्रम में मॉनिटरिंग हेतु पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार मनोज रतन चौथे (भा०पु०से०), पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा महोदय उपस्थित रहे. साथ ही आशुतोष शेखर, (भा०पु०से०), पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, सहायक पुलिस अधीक्षक (परीक्ष्यमान), चाईबासा, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, चाईबासा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), चाईबासा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर / चक्रधरपुर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, सदर के साथ-साथ सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

"जन शिकायत समाधान कार्यक्रम" का आरंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए विभिन्न विषयों पर जागरूकता हेतु चर्चा की गई. पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा एवं मुख्य अतिथि पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा महोदय द्वारा भी आमजनों को सम्बोधन के पश्चात् शिकातयों की सुनवाई एवं पंजीकरण आरंभ किया गया. आज इस कार्यक्रम में समस्त चाईबासा जिला से प्राप्त शिकायत को पंजीकरण करते हुए प्राप्ति रसीद दिया गया तथा त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित थाना प्रभारी एवं वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. मुख्य कार्यक्रम स्थल पिल्लाई हॉल, चाईबासा में जन शिकायतों का पंजीकरण हेतु 04 स्टॉल लगाये गये.

Ranchi News: आईजी होमकर ने कानून व्यवस्था संधारण को लेकर की समीक्षा बैठक
रांची: आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी के मद्देनजर पुलिस महनिरीक्षक सह- राज्य पुलिस नोड्ल पदाधिकारी, झारखण्ड की अध्यक्षता में आज (शुक्रवार) राज्य में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई. उक्त बैठक में पुलिस महानिरीक्षक- सह- राज्य पुलिस नोड्ल पदाधिकारी, झारखण्ड द्वारा लंबित वारंटों / कुर्कियों के निष्पादन की स्थिति, निरोधात्मक कार्रवाई, History Sheeters, सक्रिय अपराधकर्मियों तथा अन्य उपद्रवियों को चिन्हित करना एवं उनके विरूद्ध की जा रही कार्रवाई, अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट को सक्रिय किये जाने, अवैध मादक पदार्थों, अवैध हथियार, अवैध शराब तथा अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के विरूद्ध चलाये जा रहे सतत् अभियान की स्थिति, आगामी विधानसभा आम चुनाव-2024 के दौरान प्रतिनियुक्ति किये जाने वाले सी०ए०पी०एफ०/ सैप तथा अन्य केन्द्रीय बलों के आवासन व परिवहन की पर्याप्त / वैकल्पिक व्यवस्था, उग्रवादियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे नक्सल अभियान की वर्त्तमान स्थिति, नक्सल आसूचना तथा आपराधिक आसूचना के आदान-प्रदान की स्थिति, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी SOP के अनुपालन की स्थिति, Area sanitization plan, Social media monitoring cell की स्थिति, चुनाव संबंधी प्रशिक्षण की स्थिति तथा पूर्व के चुनावों से संबंधित लंबित काण्डों की वर्तमान स्थिति के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई.

इसके अलावा उन्होंने Social media के monitoring हेतु सभी जिलों में अफवाह फैलाये जाने के संबंध में विशेष निगरानी रखने सहित चुनाव पर्यवेक्षक / महत्वपूर्ण व्यक्तियों / उम्मीदवार को पर्याप्त सुरक्षा देने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर आदर्श चुनाव आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन किये जाने संबंधी भी चर्चा की गई.

इस बैठक में अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा सह-नोड्ल पदाधिकारी भी०आई०पी० मॉनिटरिंग, अन्नेपु विजयालक्ष्मी, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण सह-नोड्ल पदाधिकारी प्रशिक्षण, इंद्रजीत महाथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर, धनन्जय कुमार सिंह, पुलिस उप-महानिरीक्षक, जे०वा०के० स्कूल, नेतरहाट, अश्विनी कुमार सिन्हा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, संचार एवं तकनीकी सेवायें, कार्तिक एस० पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया.

विस चुनाव: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनाव प्रभावित होने की आशंका, पुलिस ले सकती है यह फैसला
रांची: राज्य में विधानसभा चुनाव के समय अति नक्सल प्रभावित इलाकों में शाम पांच बजे की बजाय चार बजे तक ही मतदान हो सकते हैं. सुरक्षा की दृष्टि से इस दिशा में पुलिस मुख्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए आइजी अभियान सह स्टेट पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने रांची, जमशेदपुर और धनबाद जिले के एसएसपी के अलावा सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखा है. उन्हें इस संबंध में पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है.

नक्सली प्रभावित मतदान क्षेत्रों का सूची बनाने का दिया निर्देश

इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि वह सभी अपने-अपने जिले के डीसी से समन्वय बनाकर अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों के बारे में सूची बनायेंगे. इसके अलावा वैसे मतदान केंद्रों की भी सूची तैयार करेंगे, जहां किसी अन्य कारण से पांच बजे के स्थान पर शाम के चार बजे तक मतदान कराना उचित प्रतीत होता है. संबंधित जिले के एसपी को सूची तैयार करने के लिए एक फॉरमेट भी दिया गया है. जिसमें जिला का नाम, विधानसभा क्षेत्र, प्रखंड व थाना का नाम, मतदान केंद्र की संख्या और नाम, मतदान भवन का नाम और किस वजह से शाम के चार बजे मतदान कराना आवश्यक है, इसके बारे पूरा ब्योरा देने को कहा गया है. पुलिस मुख्यालय की ओर से मामले की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अलावा एडीजी अभियान और सभी रेंज डीआइजी और जोनल आइजी को दी गयी है.

राज्य में डीएसपी स्तर के 16 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर और पोस्टिंग
रांची:  हेमंत सरकार में ट्रांसफर और पोस्टिंग (Transfer and posting) का सिलसिला जारी है. मिली जानकारी के अनुसार गृह एवं काला एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा डीएसपी स्तर (Dsp level) के 16 अधिकारियों का तबादला किया गया है. गृह एवं काला एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार वैसे अधिकारी, जिनकी पोस्टिंग की जगह पर अन्य पदाधिकारी की पोस्टिंग (Officer posting) हो गयी है, लेकिन उन अधिकारियों की पोस्टिंग अब तक नहीं हो पायी है, तो वह पुलिस मुख्यालय (Police headquarters )में अपना योगदान देंगे.

नवनीत एंथनी हेंब्रम, डीएसपी जैप-1 रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीएसपी महेशपुर पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया गया है.

शशि प्रकाश, डीएसपी महेशपुर, पाकुड़ को स्थानांतरित करते हुए डीएसपी एसीबी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

मुकेश कुमार, डीएसपी विधि व्यवस्था धनबाद को स्थानांतरित करते हुए सीआईडी रांची डीएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है.

प्रवीण कुमार सिंह, डीएसपी खोरी महुआ गिरिडीह को स्थानांतरित करते हुए डीएसपी स्पेशल ब्रांच रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

केदारनाथ राम, डीएसपी जैप-4 बोकारो को स्थानांतरित करते हुए डीएसपी मुख्यालय चतरा के पद पर पदस्थापित किया गया है.

वरुण देवगम, डीएसपी मुख्यालय चतरा को स्थानांतरित करते हुए डीएसपी जैप-2 रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

अविनाश कुमार डीएसपी जैप-2 रांची को स्थानांतरित करते हुए डीएसपी चतरा के पद पर पदस्थापित किया गया है.

वरुण रजक, डीएसपी चतरा को स्थानांतरित करते हुए डीएसपी जैप-1 रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

आनंद मोहन सिंह, डीएसपी, डीआईजी कार्यालय चाईबासा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एसपी गोड्डा के पद पर पदस्थापित किया गया है.

अरविंद कुमार सिंह, डीएसपी गोड्डा को स्थानांतरित करते हुए डीएसपी जैप-4 बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया है.

अजीत कुमार विमल, डीएसपी कोतवाली रांची को स्थानांतरित करते हुए डीएसपी, पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया गया है.

अशोक कुमार सिंह, डीएसपी, पाकुड़ को स्थानांतरित करते हुए डीआईजी कार्यालय, चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया गया है.

निशा मुर्मू, डीएसपी जैप-10 को स्थानांतरित करते हुए डीएसपी, धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है.

नितिन खंडेलवाल, डीएसपी, बाघमारा, धनबाद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीएसपी, आईआरबी-4 लातेहार के पद पर पदस्थापित किया गया है.

आनंद ज्योति, डीएसपी, जगुआर, रांची को स्थानांतरित करते हुए डीएसपी, खोरी महुआ, गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है.

मोहम्मद नेहालउद्दीन, डीएसपी, सीआईडी रांची को स्थानांतरित करते हुए डीएसपी, बाघमारा, धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है.

साइबर अपराधियों का गैंग चलानेवाला ईशान गिरी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़िये कैसे करता था ठगी
रामगढ़: राज्य के डीजीपी एमवी राव ने साइबर अपराध को लेकर बीते दिनों ही पुलिस मुख्यालय में आला-अधिकारियों के साथ बैठक किये. साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए उन्होंने नई रणनीति पर काम करने के लिए आला-अधिकारियों को निर्देश दिये. पुलिस के तत्परता के कारण प्रदेश विभिन्न हिस्सों में लगातार साइबर अपराधी गिरफ्तार हो रहें हैं.

रांची से मात्र 35 किलोमीटर दूर रामगढ़ जिला को साइबर अपराधी का मुखिया हत्थे चढ़ा है. मिली जानकारी के अनुसार साइबर अपराधी के गैंग चलानेवाला ईशान गिरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. ये मुख्यरुप से रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र किशोरगंज का निवासी है.

क्या है मामला

रामगढ़ जिला के गोला रोड चट्टी बाजार निवासी अनिकेत दांगी ने रामगढ़ थाना में लिखित आवेदन दिया और कहा कि गोला रोड चट्टी रोड़ में दी मोबाइल नामक उनकी दुकान है. 26 सितंबर को ईशान गिरी ने 23,200 की कीमत का एक ओप्पो मोबाइल खरीदा. फोन पे के माध्यम से उसने पैसा ट्रांजेक्शन किया. इसके बाद मेरे मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आया और वह मोबाइल लेकर चला गया. जब खाता में बैलेंस चेक किया तो पता चला कोई भी पैसा नहीं आया.

अगले दिन वह देर शाम को दिखाई दिया.स्थानीये लोगों की मदद से उसे पकड़ा और उसके पास से मोबाइल जब्त किया गया. इसी क्रम में पुलिस ने ईशान गिरी गिऱफ्तार कर लिया. रामगढ़ थाना प्रभारी विद्या शंकर के अनुसार ईशान गिरी गैंग चलता है और ऐसे दुकान और मॉल को निशाना बनाता है. जहां पर ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा मौजूद हो.

साइबर क्रिमिनल पर पुलिस की पैनी नजर, धनबाद से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार
धनबाद : राज्य के डीजीपी एमवी राव साइबर क्रिमिनल से निपटने के लिए बीते दिनों से पुलिस मुख्यालय में नई रणनीति बनाई है. इसके बाद तमाम राज्य पुलिस साइबर क्रिमिनल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर रही है. आपको बता दें कि बीते दिनों ही देवघर जिले के पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया था.

धनबाद से चार साइबर क्रिमिनल्स गिरफ्तार

जामताड़ा और गिरिडीह के साइबर क्रिमिनल्स को धनबाद जिला के धैया से गिरफ्तार किया गया. धनबाद साइबर पुलिस ने दो दिन पहले धैया वृंदावन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 4सी से चार साइबर अपराधियों को पकड़ा. इनमें तीन जामताड़ा के रहने वाले हैं, तो एक गिरिडीह का. जामताड़ा जिला के करमाटांड़ सियाटांड़ निवासी शंभू नाथ मंडल, रोहित कुमार मंडल, महेशपुर निवासी प्रद्युम्न मंडल व गिरिडीह जिला के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंचनटांड़ निवासी अभिषेक कुमार को पकड़ा गया है.

लग्जरी लाइफ देखकर पड़ोसी को हुई चिंता

अजय मंडल फरार है. इनकी गिरफ्तारी के बाद सिटी एसपी आर राम कुमार ने बताया कि वृंदावन अपार्टमेंट का फ्लैट गिरफ्तार अपराधियों में एक के रिश्तेदार अजय मंडल का है. अजय मंडल साइबर अपराध में जेल जा चुका है. एक माह पहले चारों अपराधी इस फ्लैट में रहने आये थे. इनकी लग्जरी लाइफ से आसपास के लोगों को कुछ गलत की शंका हुई. किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. साइबर पुलिस ने टीम गठित कर गुरुवार को फ्लैट में छापामारी की. यहां से इन्हें पकड़ा गया.

ये-ये समान हुआ बरामद

इन लोगों के पास से पुलिस ने एक इनोवा क्रिस्टा कार, दो एप्पल आइफोन, एक एप्पल का लैपटॉप, दो बाइक, छह स्मार्टफोन व पांच विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड जब्त किये. थाना लाकर इनसे पूछताछ की गयी. साइबर डीएसपी सुमित सौरभ लकड़ा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में ये खुलासे हुए.

हेल्पलाइन नंबर अपना नंबर डालते थे

एसपी ने बताया कि सभी साइबर अपराधी इंटरनेट पर गूगल-पे के हेल्पलाइन नंबर नाम से अपना नंबर (ई-सिम का) डालते थे. किसी ग्राहक को गूगल पे पर परेशानी होती थी, तो वह गूगल सर्च इंजन पर हेल्पलाइन नंबर तलाशता था और उसके बाद उस दिये गये नंबर पर फोन करता था. इसके बाद साइबर ठग ग्राहकों से अधिकारी बनकर ओटीपी भी लेते थे और पैसे की निकासी या उससे खरीदारी कर लेते थे.

ज्वेलरी दुकान खुलते ही अपराधियों ने दिनदहाड़े की डकैती, जेवरात के साथ डीवीआर को भी ले गए
धनबादः राज्य के डीजीपी एमवी राव पुलिस मुख्यालय में बैठक अपराधियों से निपटने के लिए रणनीति बनाये, लेकिन अपराधियों उनके रणनीति को दरकिनार करते हुए अपराधी घटनाओं में संलिप्त हैं. आपको बता दें कि बीते दिनों ही पुलिस महिलाकर्मी से अपराधियों मुख्यालय महज 100 कदम दूरी पर उनकी पर्स लेकर भाग निकाले.

ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े डकैती

पूरे झारखंड में कोयलांचल नाम से प्रसिद्ध धनबाद शहर अब अपराधियों का घर बन गया है. शहर के मुख्य व्यावसायिक केंद्र-बैंक मोड़ भी अब सुरक्षित नहीं रह गया है. यहां दिनदहाड़े ही डकैती होने लगी है. शनिवार सुबह राजकमल मैंशन स्थित ज्वेलरी दुकान-जेवर हाउस के खुलते ही डकैतों ने धावा बोल दिया.

अपराधियों ने जमकर की मारपीट

दुकान मालिक त्रिपुरारी वर्णवाल और कर्मचारी अभिषेक कुमार गुप्ता की जमकर पिटाई की. लाखों रुपये का जेवरात झोलियों में भरकर फरार हो गए. डकैत जाते समय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी उखाड़ ले गए. इस घटना ने साबित कर दिया है कि शहर में अब पुलिस नाम का कोई खौफ अपराधियों में नहीं है. हादसे के बाद बैंक मोड़ समेत शहर के तमाम व्यवसायी सहम गए हैं.

सूचना मिलते ही पहुंचे एसएसपी

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी असीम विक्रांत मिंज और डीएसपी विधि व्यवस्था मुकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।  इसके अलावा राजकमल मैंशन में लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस को शक है कि स्थानीय अपराधियों के साथ मिलकर बाहर के राज्य के अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने वाहन जांच के साथ अपराधियों की तलाश में भी छापामारी शुरू कर दी है.

बैंक थाना से 50 मीटर की जूरी पर जेवर हाउस

बैंक मोड थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित राजकमल मेंशन के ज्वेलरी दुकान में शनिवार की सुबह 10: 30 बजे डकैती की घटना घटी. 7-8 की संख्या में पहुंचे डकैतों ने ज्वेलरी दुकान जेवर हाउस में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है. डकैतों ने दुकान मालिक त्रिपुरारी वर्णवाल और उनके स्टाफ अभिषेक कुमार गुप्ता की जमकर पिटाई कर दी. इस पिटाई से त्रिपुरारी वर्णवाल का सिर फट गया. उन्हें इलाज के लिए पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.