Police Patrol - Samridh Jharkhand

Giridih News: आपातकालीन सेवाएं होंगी और तेज, गिरिडीह पुलिस को मिले 32 नए डायल 112 वाहन
गिरिडीह: गिरिडीह जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा आमजनों की आपातकालीन सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की 'डायल 112 परियोजना' के तहत प्राप्त कुल 32 नए वाहनों का विधिवत शुभारंभ किया गया। पुलिस केंद्र (पुलिस लाइन) परिसर में आयोजित इस  कार्यक्रम के दौरान  उपायुक्त  (DC)रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ  बिमल कुमार (गिरिडीह) द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सभी 32 वाहनों को जिले के विभिन्न थानों  के लिए रवाना किया गया।

त्वरित प्रतिक्रिया एवं बेहतर कानून-व्यवस्था

डायल 112 एक एकीकृत आपातकालीन सेवा है, जिसका मुख्य उद्देश्य संकट की स्थिति में नागरिकों को तुरंत सहायता पहुंचाना है। इन 32 नए वाहनों के शामिल होने से ​Response Time कम होगा: किसी भी दुर्घटना, अपराध, चिकित्सा या आपात स्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस टीम चंद मिनटों में मौके पर पहुंचेगी। ​सघन गश्त (Patrolling): जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त बढ़ेगी, जिससे अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण में मदद मिलेगी।

साहिबगंज में सब्जी मंडी बनी ‘मधुशाला’, दिनदहाड़े छलक रहे जाम
संजना कुमारी

साहिबगंज: सब्जी बेचने के लिए बनाया गया शेड, अब शराबियों का अड्डा बन गया है। साक्षरता चौक और पूर्वी फाटक के बीच पुलिस लाइन मैदान के पेट्रोल पंप के पास जिला प्रशासन और नगर परिषद ने सब्जी विक्रेताओं के लिए जो शेड बनवाए थे, उन पर अब पियक्कड़ों का कब्जा है।

ग्राउंड जीरो की हालत

स्थानीय लोगों का आरोप है कि खाली पड़े शेड में दिन-दहाड़े शराब पीने वालों का जमावड़ा लगता है। नशे में धुत्त लोग न दुकानदारों की परवाह करते हैं, न राहगीरों की। खुलेआम बोतलें खुलती हैं, गिलास टकराते हैं और गालियों की बौछार होती है।

सबसे बड़ा खतरा: महिलाओं की इज्जत

सब्जी खरीदने आने वाली महिलाओं और युवतियों के लिए ये जगह अब खौफ का सबब बन गई है। एक महिला ग्राहक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बच्चे के साथ सब्जी लेने आती हूं तो ये लोग घूरते हैं, फब्तियां कसते हैं। शाम के बाद तो अकेले आना नामुमकिन है। इज्जत बचाकर निकलना पड़ता है।

दिन में भी 'जाम', रात में 'कोहराम'

स्थानीय दुकानदार रामजी साह बताते हैं, पहले सोचते थे रात में पीते होंगे। पर अब तो सुबह 11 बजे से ही महफिल सज जाती है। पुलिस लाइन पास में है, फिर भी इनको डर नहीं। कानून का खुला मजाक बना रहे हैं।

किसकी जिम्मेदारी?

नगर परिषद व जिला प्रशासन शेड बनाकर भूल गई। न पारदर्शी तरीके से आवंटन हुआ, न निगरानी। खाली शेड अराजक तत्वों का अड्डा बन गया। पेट्रोल पंप के पास, पुलिस लाइन से चंद कदम दूर ये अड्डेबाजी चल रही है। गश्ती दल को दिखता क्यों नहीं?
ये सब उत्पाद विभाग को भी नहीं दिखता। सार्वजनिक जगह पर शराब पीना कानूनन अपराध है। आखिर छापेमारी कब होगी?

स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय लोगों ने खाली शेड को तुरंत जरूरतमंद सब्जी विक्रेताओं को आवंटित करने, पुलिस द्वारा सुबह-शाम गश्ती बढ़ाने और अड्डेबाजों पर कार्रवाई करने, तथा सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी करने की मांग की है।

आखिर कब होगी कार्रवाई?

जब पुलिस लाइन के बगल में ही कानून की धज्जियां उड़ रही हैं, तो शहर के बाकी हिस्सों का क्या हाल होगा? लोग पूछ रहे हैं कि सब्जी मंडी को 'मधुशाला' बनाने वालों पर कब होगी कार्रवाई? या फिर किसी बड़ी घटना का इंतजार है? साहिबगंज को 'स्वच्छ' बनाने का दावा करने वाले, पहले इन शेड को 'सुरक्षित' तो बनाओ। वरना विकास के नाम पर बने ये ढांचे शराबियों की चौपाल और महिलाओं की लाचारी का स्मारक बनकर रह जाएंगे।

‘अब रात भी सुरक्षित’! गिरिडीह में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी ‘महिला शक्ति’
गिरिडीह: "अंधेरा होने पर घर लौटने का डर अब खत्म।" गिरिडीह पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए मंगलवार को 'महिला शक्ति पेट्रोलिंग' का आगाज कर दिया। ठीक 11:30 बजे महिला थाना परिसर से पुलिस अधीक्षक ने स्कूटी पर सवार महिला पुलिसकर्मियों के दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झारखंड सरकार और झारखंड पुलिस की इस संयुक्त पहल से शहर की लड़कियों और महिलाओं में सुरक्षा का नया भरोसा जगा है।

'आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी'

'महिला शक्ति पेट्रोलिंग' दस्ता खासकर शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक शहर में गश्त करेगा। कॉलेज रोड, टावर चौक, बस स्टैंड, मकतपुर, बोड़ो और सभी कोचिंग हब इसके रूट में शामिल हैं। दस्ते का फोकस छेड़छाड़, कमेंटबाजी, चेन स्नैचिंग और नशे में हुड़दंग करने वालों पर रहेगा। पोस्टर में साफ लिखा है - "महिला सुरक्षा हमारा लक्ष्य"।

'शक्ति' का मतलब है साथ

पोस्टर में बने 'Shakti' लोगो में चार रंगों के हाथ एक-दूसरे को थामे हुए हैं। यह पुलिस और जनता के बीच भरोसे का प्रतीक है। हर स्कूटी पर 112 इमरजेंसी नंबर और 'शक्ति' का लोगो लगा है, ताकि पीड़ित तुरंत पहचान सके।

इन नंबरों पर मिलेगी तुरंत मदद

गिरिडीह पुलिस ने अपील की है कि किसी भी परेशानी में महिलाएं बिना डरे इन नंबरों पर कॉल करें :

जिला नियंत्रण कक्ष : 9693143157

महिला थाना प्रभारी : 7004600072

आपातकालीन सहायता : 112

एसपी बोले - 'अब रिएक्शन नहीं, एक्शन होगा'

शुभारंभ के मौके पर एसपी ने कहा, "पहले शिकायत आती थी, फिर पुलिस जाती थी। अब पुलिस पहले से सड़क पर होगी। सर जेसी बोस स्कूल के पास पुलिस सहायता केंद्र खोलने के बाद यह दूसरा बड़ा कदम है। हमारी वर्दी वाली बहनें हर बेटी की हिफाजत करेंगी। मनचलों को सुधरने का मौका दे रहे हैं, वरना सीधा जेल जाएंगे।"