Home Minister Amit Shah - Samridh Jharkhand

6 करोड़ का इनामी नक्सली सहित 60 नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यमंत्री के सामने किया आत्मसमर्पण
मुंबई:  गढ़चिरौली जिला पुलिस मुख्यालय में बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य और पोलित ब्यूरो के सदस्य मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ भूपति उर्फ सोनू उर्फ अभय सहित 60 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया है। भूपति पर विभिन्न राज्यों में लगभग 6 करोड़ रुपये का इनाम था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक (नक्सल) संदीप पाटिल, पुलिस महानिदेशक (विशेष कार्रवाई) शेरिंग दोरजे उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "गढ़चिरौली जिला, जिसने 40 से ज़्यादा वर्षों तक माओवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, विकास से काफी हद तक वंचित रहा है। उस समय इस आंदोलन में कई युवाओं ने हिस्सा लिया था। हालांकि, विकास कार्यों के जरिए नए नक्सलियों की भर्ती रोक दी गई।"

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सलियों का पूरी तरह सफाया करने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में, इसी साल 21 मई को छत्तीसगढ़ में हुई एक मुठभेड़ में देश के शीर्ष नक्सली नेता और माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ़ बसवा राजू समेत 27 नक्सली मारे गए थे। इसके बाद भूपति को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने की चर्चा थी। हालांकि, केंद्रीय समिति ने सितंबर में पोलित ब्यूरो सदस्य थिप्पारी तिरुपति उर्फ़ देवजी को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया। इस बीच, भूपति ने एक पर्चा जारी कर केंद्र सरकार से शांति वार्ता का आह्वान किया था और हथियार त्यागने की घोषणा की थी।

भूपति ने अपनी तस्वीर के साथ निरस्त्रीकरण की घोषणा करते हुए एक पर्चा प्रकाशित किया था। तभी भूपति पुलिस के संपर्क में आया और यह अनुमान लगाया जाने लगा कि वह आत्मसमर्पण कर देगा। यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति के कारण नक्सल आंदोलन कमजोर पड़ रहा है। पिछले दो दशकों में गढ़चिरौली जिले में 700 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं और भूपति जैसे केंद्रीय नेता के आत्मसमर्पण ने नक्सल आंदोलन को कमजोर किया है।

दिल्ली में एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स प्रमुखों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्रालय के अनुसार दो दिवसीय इस सम्मेलन का आयोजक नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) है।

शाह इस अवसर पर एनसीबी की वार्षिक रिपोर्ट-2024 जारी करने के साथ ऑनलाइन ड्रग विनष्टीकरण अभियान की भी शुरुआत करेंगे। सम्मेलन में 36 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के एएनटीएफ प्रमुखों के साथ विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस वर्ष सम्मेलन का विषय 'संयुक्त संकल्प, साझा जिम्मेदारी' है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नशा-मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करना और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार करना है।

सम्मेलन में मादक पदार्थों की आपूर्ति, मांग और नुकसान कम करने सहित विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श होगा। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा के निहितार्थ मादक पदार्थों से संबंधित कानून प्रवर्तन को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की जाएगी। अवैध प्रयोगशालाओं, भगोड़ों की निगरानी, विदेशी अपराधियों के प्रबंधन और डार्क वेब एवं क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से हो रही तस्करी से निपटने के लिए होल ऑफ गवर्नमेंट अप्रोच को एजेंडे में प्रमुखता दी गई है।

सम्मेलन के दौरान छह तकनीकी सत्र आयोजित होंगे। एक सत्र नशा-मुक्त भारत @ 2047 पर केंद्रित होगा। एकीकृत जांच पर केंद्रित सत्र में टॉप टू बॉटम और बॉटम टू टॉप अप्रोच की रणनीति पर विमर्श होगा। उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार ने नशीले पदार्थों के विरुद्ध 'ज़ीरो टॉलरेंस' नीति अपनाई है। 2021 में गृहमंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को समर्पित एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स गठित करने का निर्देश दिया था। अप्रैल 2023 में शाह ने इन टास्क फोर्स प्रमुखों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया था।

सीपी राधाकृष्णन को राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली: सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। वे देश के 15 वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सीपी राधाकृष्णन को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद थे। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू एवं एनडीए के घटक दलों के नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी समारोह में मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत हासिल की। उन्होंने गुरुवार को महाराष्ट्र के गवर्नर के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें चुनाव में 452 वोट मिले।

सी.पी. राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात कर दी बधाई
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के बाद कई बैठकों के बाद प्रधानमंत्री मोदी केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उप-राष्ट्रपति पद पर जीत हासिल करने के लिए सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, किरेन रिजिजू, अर्जुनराम मेघवाल, राम मोहन नायडू और संजय झा भी प्रल्हाद जोशी के घर सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।

https://twitter.com/narendramodi/status/1965465865245331699

एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल राधाकृष्णन ने संसद के दोनों सदनों के सदस्यों वाले निर्वाचक मंडल में 452 वोट हासिल किए। विपक्षी दल के उम्मीदवार न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। इस जीत के साथ, राधाकृष्णन तमिलनाडु से यह पद संभालने वाले तीसरे नेता बन गए। 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद मंगलवार को इस पद के लिए चुनाव कराया गया।

Opinion: केशव मौर्य के सहारे भाजपा का ओबीसी दांव, संगठन और सत्ता के संतुलन से 2027 की तैयारी
भारतीय जनता पार्टी में उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर पिछले कई महीनों से चल रहा मंथन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है. लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में पार्टी को मिले अपेक्षाकृत कमजोर जनादेश के बाद संगठन के पुनर्गठन की जरूरत महसूस की जा रही है. राज्य में अब तक भूपेंद्र चौधरी के बाद किसी नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा नहीं हो सकी है, और इस विलंब को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में सवाल भी उठने लगे हैं. इस बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की बढ़ती सक्रियता, दिल्ली में लगातार शीर्ष नेताओं से मुलाकातें और ओबीसी समीकरण को लेकर उनका नाम चर्चा के केंद्र में आ गया है. उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव में चिंताजनक रहा. जहां 2019 में भाजपा ने सहयोगियों सहित 64 सीटें जीती थीं, वहीं 2024 में यह संख्या घटकर 36 रह गई. इसमें भी भाजपा अकेले 33 सीटें जीत पाई, जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन ने 43 सीटों पर कब्जा जमाकर स्पष्ट संकेत दे दिया कि विपक्ष की सामाजिक रणनीति ने भाजपा के परंपरागत वोट बैंक में सेंध लगाई है. खासतौर पर ओबीसी और दलित समुदाय के मतदाताओं का झुकाव सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले की ओर गया.

ऐसे में भाजपा के रणनीतिकारों को यह समझ में आ गया है कि यदि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत की हैट्रिक बनानी है, तो संगठन को फिर से सशक्त करना होगा. यही वजह है कि पार्टी अब ऐसा चेहरा तलाश रही है, जो न सिर्फ संगठनात्मक अनुभव रखता हो, बल्कि सामाजिक समीकरणों को साधने में भी सक्षम हो. इस समीकरण में सबसे उपयुक्त नाम एक बार फिर उभर कर आया है केशव प्रसाद मौर्य का. 8 जुलाई को केशव प्रसाद मौर्य की दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकातों ने चर्चाओं को हवा दी. यह मुलाकातें केवल शिष्टाचार नहीं मानी जा रही हैं, बल्कि इन्हें संगठन के पुनर्गठन और आगामी चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. खुद केशव मौर्य ने इस बात की पुष्टि की है कि इन बैठकों में 2027 की जीत की रणनीति पर चर्चा हुई. यह वही केशव मौर्य हैं, जिनके नेतृत्व में 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 403 में से 312 सीटें जीतकर इतिहास रचा था. उस समय वे प्रदेश अध्यक्ष थे और उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम किया था.

मौर्य की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वे भाजपा के मूल कार्यकर्ता रहे हैं, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद से होते हुए पार्टी की मुख्यधारा में आए. उनका व्यक्तित्व एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर उपमुख्यमंत्री तक का सफर तय करने वाले नेता का है, जो पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. यही वजह है कि संगठन को फिर से सक्रिय और ऊर्जावान बनाने के लिए उनके नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. केशव मौर्य का नाम भाजपा के लिए इस समय और भी ज्यादा प्रासंगिक हो जाता है, क्योंकि पार्टी को एक बार फिर ओबीसी समुदाय को अपने साथ मजबूती से जोड़ना है. भाजपा को अच्छी तरह से यह एहसास हो चुका है कि विपक्ष, खासकर सपा, ओबीसी वोट बैंक को खींचने की पूरी कोशिश में है. अखिलेश यादव ने पीडीए फार्मूले को जिस तरीके से पेश किया है, उसमें ओबीसी और दलित वर्ग को प्रमुखता दी गई है. ऐसे में भाजपा को जवाब उसी अंदाज में देना होगा. और यह काम केशव मौर्य जैसे कद्दावर ओबीसी नेता ही कर सकते हैं, जिनकी सामाजिक स्वीकार्यता व्यापक है.

हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष पद पर फैसला केवल सामाजिक समीकरणों के आधार पर नहीं लिया जाएगा. इसके पीछे संगठन और सत्ता के बीच संतुलन की भी बड़ी भूमिका है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि योगी आदित्यनाथ को 2027 में मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में दोबारा प्रोजेक्ट किया जाना तय है. लेकिन समय-समय पर पार्टी के अंदर से ऐसी आवाजें उठती रही हैं कि केशव मौर्य को भी सीएम पद का दावेदार घोषित किया जाना चाहिए. ऐसे में पार्टी के लिए यह जरूरी हो जाता है कि मौर्य को संगठन में लाकर उन्हें सत्ता की दौड़ से बाहर रखा जाए, ताकि योगी आदित्यनाथ का रास्ता साफ रहे. इस पूरी रणनीति के पीछे केंद्रीय नेतृत्व की सोच यह है कि पार्टी को एक ऐसा चेहरा चाहिए, जो न सिर्फ सामाजिक समीकरणों को साधे बल्कि संगठन को भी धार दे. और इस पैमाने पर केशव मौर्य खरे उतरते हैं. यही कारण है कि अमित शाह ने हाल ही में एक कार्यक्रम में मौर्य को ‘प्रिय मित्र’ कहकर संबोधित किया, जबकि योगी आदित्यनाथ को ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ बताया. यह संकेत है कि पार्टी नेतृत्व दोनों नेताओं को संतुलित रूप से आगे बढ़ाना चाहता है.

इस बीच भाजपा के भीतर और भी कई नामों पर विचार किया जा रहा है. ओबीसी वर्ग से स्वतंत्रदेव सिंह, अमर पाल मौर्य, धर्मपाल सिंह लोधी, बीएल मौर्य और बाबूराम निषाद के नाम चर्चा में हैं. वहीं दलित समुदाय से बेबी रानी मौर्य का नाम भी सामने आया है. ब्राह्मण चेहरे के तौर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, लक्ष्मीकांत वाजपेयी और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के नामों पर विचार हो रहा है. यदि पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश को साधना चाहती है, तो जितिन प्रसाद और महेश शर्मा जैसे नेता विकल्प हो सकते हैं.

हालांकि भाजपा की रणनीति यह भी रही है कि पार्टी आमतौर पर उन नेताओं को अहम पद देती है, जिनका नाम सार्वजनिक रूप से ज्यादा चर्चा में नहीं होता. हाल ही में राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की नियुक्तियों ने यही साबित किया है. ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि मौर्य का नाम ही फाइनल है, लेकिन यह जरूर है कि वे इस रेस में सबसे आगे हैं.प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. दिनेश शर्मा ने स्पष्ट किया है कि पार्टी की एक तय प्रक्रिया होती है. पहले सभी प्रदेश इकाइयों के चुनाव कराए जाते हैं, फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है और उसके बाद प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति होती है. हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि अब प्रदेशों में लगभग चुनाव हो चुके हैं, इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति किसी भी समय हो सकती है.

उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर देरी के पीछे चार प्रमुख कारण माने जा रहे हैं पहला, नया अध्यक्ष किस जाति या वर्ग से होगा; दूसरा, क्या वह पूर्वांचल से होगा या पश्चिम यूपी से; तीसरा, क्या वह विपक्ष के पीडीए समीकरण को तोड़ पाएगा; और चौथा, क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उस नाम से सहज होंगे. सूत्रों की मानें तो पार्टी इन चारों सवालों पर गहन मंथन कर रही है और जल्द ही निर्णय लिया जाएगा.अभी तक पार्टी की रणनीति यही रही है कि 2026 के पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को पहले से तैयार किया जाए. इसीलिए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी जल्दबाजी नहीं दिखा रही है. लेकिन यह भी सच है कि संगठनात्मक स्तर पर खालीपन लंबे समय तक नहीं चल सकता. कार्यकर्ताओं को दिशा देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका बेहद अहम होती है. और यही वजह है कि अब पार्टी पर दबाव बढ़ता जा रहा है कि वह जल्द से जल्द इस नियुक्ति को अंतिम रूप दे.

अगर केशव मौर्य को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है, तो भाजपा एक साथ कई निशाने साध सकेगी एक, संगठन को अनुभव और जनाधार से लैस नेतृत्व मिलेगा; दो, ओबीसी समाज को संदेश जाएगा कि पार्टी उनके भरोसे पर कायम है; और तीन, सत्ता और संगठन के बीच संतुलन बना रहेगा, जिससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को चुनौती नहीं मिलेगी.अब सबकी निगाहें दिल्ली पर हैं, जहां से भाजपा के बड़े फैसले होते हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भाजपा एक बार फिर केशव मौर्य पर भरोसा जताएगी या किसी नए चेहरे को सामने लाकर चौंकाएगी. लेकिन इतना तय है कि प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति भाजपा की 2027 की रणनीति का पहला बड़ा संकेत होगी. और संभव है कि यह संकेत संगठन में नई ऊर्जा और विपक्ष को सीधी चुनौती देने की दिशा में पहला कदम हो.

गृहमंत्री अमित शाह देर रात कराए गए एम्स में भर्ती
नयी दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह शनिवार रात एम्स में भर्ती कराए गए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें संांस संबंधित परेशानियां हो रही हैं और इसीलिए शनिवार रात 11 बजे उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया.

अमित शाह को वीवीआइपी के लिए आरक्षित एम्स के सीएन टाॅवर में भर्ती कराया गया है और एम्स के डायरेक्टर डाॅ रणदीप गुलेरिया खुद उनका इलाज कर रहे हैं. इससे पहले 55 वर्षीय अमित शाह को 18 अगस्त को एम्स में पोस्ट कोविड केयर के लिए भर्ती कराया गया था. उस समय अस्पताल की ओर से कहा गया था कि शरीर में दर्द व अन्य दिक्कतों की वजह से उन्हें पोस्ट कोविड केयर के लिए एडमिट कराया गया है.

अमित शाह दो अगस्त को कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए थे. 14 अगस्त को वे कोरोना निगेटिव पाए गए और उसके बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए, लेकिन 18 अगस्त को फिर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था.