Jharkhand Koderma wife murder case suspect husband - Samridh Jharkhand

Koderma News: पति का फोन और फिर अचानक गायब पत्नी… कहानी में छुपा बड़ा राज
कोडरमा: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैया बस्ती वार्ड नंबर 2 में किराए के मकान में रहने वाले एक सनकी पति द्वारा अपनी पत्नी की निर्मम हत्या करने का एक मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गिरिडीह जिले के राजधनवार निवासी 25 वर्षीय प्रीति कुमारी पति पवन स्वर्णकार के रूप में की गई है।

घटना की जानकारी देते हुए मृतका के मामा अनिल स्वर्णकार ने बताया कि प्रीति की शादी पवन से 3 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज से की गई थी। पवन पेशे से टोटो चालक था। वह प्रीति के साथ झुमरीतिलैया के तिलैया बस्ती वार्ड नंबर 2 में किराए के मकान में रहा करता था। पवन कुछ दिनों से प्रीति के साथ राजधनवार में ही रह रहा था। बीते गुरुवार को पवन और प्रीति अपने 3 वर्षीय बच्ची के साथ झुमरी तिलैया आ गया और वह अपने काम में लग गया। इसी बीच शुक्रवार की शाम पवन से उनकी फोन पर बात हुई।

जिसमें उसने बताया कि वह पुराने मकान को छोड़ एक नए मकान में किराएदार के रूप में रहने जा रहा है। इसी बीच शनिवार की सुबह उसने अनिल को फोन कर बताया कि उसका प्रीति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिस पर प्रीति ने उसके सिर पर बेलन से प्रहार कर दिया। जिससे क्रोधित होकर पवन ने प्रीति को मसाला पीसने वाले सिलवट पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस सूचना के बाद अनिल स्वर्णकार प्रीति के माता-पिता के साथ झुमरी तिलैया पहुंचे और तिलैया थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

इसके पश्चात तिलैया पुलिस की टीम किराए के उस मकान पर पहुंची, जहां पवन अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। वहां जाने पर उन्होंने देखा कि उनके कमरे में ताला लगा हुआ था। इसके पश्चात पुलिस ताला तोड़कर अंदर प्रवेश की तो देखा कि वहां पर सारा सामान बिखरा पड़ा था।

इसके पश्चात पुलिस ने पवन को फोन लगाना शुरू किया पवन का फोन स्विच ऑफ आने के कारण उसका कहीं पता नहीं चल पाया। इधर तकनीकी विभाग से जांच करने पर पवन के मोबाइल का आखिरी लोकेशन मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत पाया गया। इधर तिलैया पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए परिजनों से पवन के रिश्तेदारों के घर जाकर पूछताछ करने की भी बात कही थी। इधर पुलिस द्वारा लगातार पवन को ढूंढा जा रहा था।  इसी बीच रविवार को पवन का टोटो बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कहीं देखा गया।

इधर प्रीति का कहीं कुछ पता नहीं चलने पर सोमवार की सुबह तिलैया पुलिस डॉग स्क्वायड की टीम के साथ उस किराए के मकान में पहुंची, जहां पवन रहता था ताकि प्रीति या पवन से संबंधित कोई साक्ष्य मिल सके। इसी बीच सोमवार को तिलैया थाना क्षेत्र के गोमो के सतपुलिया के समीप रहने वाले एक मकान मालिक ने तिलैया थाना को फोन कर सूचना दी कि उनके घर के पास एक प्लास्टिक में बंधा हुआ कोई शव ज्ञात पड़ रहा है। इसके पश्चात तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की तो प्लास्टिक  में बंधा हुआ एक महिला का शव बरामद किया गया।

पुलिस को शक हुआ कि या यह प्रीति का ही शव है। इसके पश्चात पुलिस ने प्रीति के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई। जिससे यह स्पष्ट हो गया की पवन द्वारा प्रीति की हत्या कर उसे वहां फेंक दिया गया। बताते चलें कि शव पर चोट के गंभीत निशान हैं व उसका गला भी कटा हुआ पाया गया है।

इधर कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि शव को देखकर प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट होता है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस फिलहाल मृतका के पति पवन की तलाश कर रही है। इसके लिए एसडीपीओ अनिल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन भी किया गया है। साथ ही साथ एक एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है जो हत्या के सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार प्रीति का झुमरी तिलैया के ही एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग की बातें सामने आ रही है। जिसकी कुछ तस्वीरें प्रीति द्वारा अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई थी। स्थानीय लोगों का ऐसा मानना है कि प्रीति के पति को इस बात की भनक लग गई थी और इसी संदेह में उसने उसकी हत्या कर दी। इधर झाड़ियां में शव मिलने के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर सैकड़ो की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। इधर इस घटना के पश्चात पूरे इलाके मैया चर्चा का विषय बना हुआ है। बताते चलें कि प्रीति 4 माह से गर्भवती भी थी।