Janardan Prasad (Politburo Member) - Samridh Jharkhand

Giridih News: भाकपा माले का दो दिवसीय मंथन संपन्न, 13-14 जून को मधुबन में होगा जिला सम्मेलन
गिरिडीह: बगोदर विधानसभा क्षेत्र के बेको में भाकपा माले का दो दिवसीय जिला कमिटी की बैठक हुई, बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए बगोदर विधानसभा क्षेत्र के बेको में भाकपा माले जिला कमिटी के सचिव अशोक पासवान ने कहा कि सभी निर्णयों को सभी लीडर और केडर आपस में ताल मेल के साथ आंदोलनात्मक रवैया अपनाते हुए सभी को तत्परता से अपने उत्तरदायित्व को समझ कर लगने की है जरूरत है। पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा पूरे जिले में जनता के सवालों पर आंदोलन तेज करना है, नए परिसीमन को ध्यान में रखकर प्रत्येक बूथ पर अभी से संगठन बनाने की जरूरत है,जनांदोलन तेज करना होगा।

पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद ने कहा कि संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है, इसमें जिला कमिटी और राज्य कमिटी के साथ प्रखंड कमिटी के साथ हरेक ब्रांच और केडर को आगे बढ़ कर कार्य करने की जरूरत है, इस कार्य में कोताही बरतने से संगठन विस्तार में देर होगा। जिला सम्मेलन 13- 14 जून को मधुबन में हजारों लोगों का गोलबंदी होना तय है। 22 अप्रैल तक सभी केडर का रिन्यूअल की आखिरी तारीख है,जो राज्य कमिटी की बैठक में तय हुआ है। राज्य कमिटी के सदस्यों ने कहा जनता के सवालों पर राज्य सरकार और केंद्र सरकार के सभी योजनाओं की जांच कर यह देखना है, कि योजनाएं धरातल में उतर रही है या नहीं। यदि नहीं काम हो रहा है तो विभाग को चिन्हित कर, अफसर को चिन्हित कर आंदोलन तेज किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद, पूर्व विधायक विनोद सिंह,राज्य कमिटी सदस्य पूरन महतो,जिला सचिव अशोक पासवान,सीताराम सिंह,परमेश्वर महतो,जयंती चौधरी,भोला मण्डल,जयंती चौधरी,राजेश सिन्हा,मीना दास,कौशल्या दास,लालमणि यादव,संदीप जायसवाल,पवन महतो,  कयूम अंसारी, रामू बैठा,राम किशुन यादव,विजय पांडेय,कन्हाई पांडेय,मेहताब अली मिर्जा,संदीप जायसवाल,रामलाल मुर्मू समेत सभी प्रखंड के जिला कमिटी सदस्य और गिरिडीह के राज्य कमिटी के सदस्य मौजूद थे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला सम्मेलन 13 और 14 जून को गिरिडीह विधानसभा के मधुबन इलाके में होना तय हुआ है,सम्मेलन के पहले दिन काफी संख्या में गोलबंदी होगी,जिसका मुख्य मुद्दा रहेगा ,राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा जो योजना धरातल में नहीं उतर रही है, फाइल में दबे है, उसको आंदोलन के बदौलत फाइल को बाहर निकालना और काम करवाना,गिरिडीह उपायुक्त के संज्ञान में सभी गड़बड़ी के बारे ध्यान आकृष्ट करवाना।

गिरिडीह जिला मुख्यालय से लेकर जिला के 13 प्रखंडों में आंदोलन तेज करना है,जनता के सवाल को लेकर माले को लुट के खिलाफ आक्रामक मोड में आना पड़ेगा। पूरन महतो और सीताराम सिंह ने कहा माले के तमाम संगठन जैसे छात्र संगठन आईसा, इंकलाबी नौजवान सभा, महिला संगठन एप्वा,  झामस, मजदूर संगठन, अखिल भारतीय किसान महासभा आदि संगठन को बहुत तेजी से आगे बढ़ाना है, नए नए लीडर को आगे बढ़ाना है, खास कर महिला और युवा को आगे बढ़ाना है, हरेक जिला कमिटी के सदस्यों को, राज्य कमिटी सदस्यों को आंतरिक ढांचा को और भी बेहतर करना है, इसपर जोर दिया गया है।

भाजपा के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खुलकर लोकतांत्रिक आंदोलन करने की जरूरत है, जनता और वोटर के घर तक पहुंचना है, अपने कार्यों को बताना है,जनता की बातों को भी समझना है,फिर जनता के साथ बेहतर रिश्ता बनाकर उनके सवालों पर विभिन्न विभागों पर आंदोलन करने की जरूरत है। गांडेय विधानसभा के प्रभारी पुनः उस्मान अंसारी को बनाया गया है, गांडेय कमिटी मेहताब अली मिर्जा और रामलाल मुर्मू के साथ शंकर पांडेय को बल मिलेगा,राज्य कमिटी के भोला मण्डल जो बगोदर और राज्य कमिटी के सदस्य सीताराम सिंह को सरिया मिला है, इधर पार्टी का रिन्यूअल का अंतिम तिथि 22 अप्रैल को राज्य कमिटी की बैठक में तय हुई है।बैठक में रामेश्वर चौधरी धानेश्वर पासवान,पूनम महतो, मुस्तकीम अंसारी,सहदेव यादव, अभिमन्यु राम,शेखर सुमन, भोला मण्डल, रीतलाल प्रसाद, राजकुमार दास, सोनू पांडेय, विजय पांडेय आदि मौजूद थे।