Vijay Kumar Bharti Demise - Samridh Jharkhand

Sahebganj News: नहीं रहे साहित्य प्रेमी विजय कुमार 'भारती', साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति
साहिबगंज: पूर्व विभाग संघ चालक एवं सेवानिवृत टिकट मुख्य निरीक्षक विजय कुमार 'भारती' का रविवार को निधन हो गया। वे अत्यंत मिलनसार, सरल स्वभाव के व्यक्ति होने के साथ साथ एक अच्छे कवि के रूप में भी जाने जाते थे। उनके निधन से क्षेत्र एवं उन्हें जानने वालों के बीच शोक की लहर व्याप्त है। प्रसिद्ध साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार 'भारती' का जीवन साहित्य और सेवा की एक प्रेरणादायक कहानी है। 29 अगस्त 1954 को जन्मे विजय कुमार 'भारती' ने अपनी साहित्यिक यात्रा को न केवल अपने जीवन का उद्देश्य बनाया, बल्कि समाज सेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रेलवे से 1 जुलाई 2016 को सेवानिवृत्त होने के बाद, उन्होंने अपने आप को पूरी तरह से साहित्य और समाज सेवा में समर्पित कर दिया। वह आरण्यक काव्य मंच, साहिबगंज के संस्थापक और अखिल भारतीय साहित्य परिषद, झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं प्रभारी संथाल परगना प्रमंडल रहे।

विजय कुमार 'भारती' को उनके साहित्यिक और सामाजिक योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और उल्लेखनीय कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक पूर्व रेलवे मालदा, महाप्रबंधक राजभाषा विभाग पूर्व रेलवे कोलकाता और रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड राजभाषा नई दिल्ली द्वारा 2010 में सम्मानित किया गया, सेल इंडिया भागलपुर एवं कौशल्या ज्योति ट्रस्ट द्वारा साहिबगंज गौरव सम्मान से 7 मई 2017 को सम्मानित, और अखिल भारतीय साहित्य परिषद झारखंड प्रदेश द्वारा भोजपुरी भाषा के लिए सर्वभाषा साहित्यकार सम्मान समारोह में 14 अप्रैल 2024 को तुलसी भवन जमशेदपुर में सम्मानित किया गया। एक प्रतिभाशाली लेखक के निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी लेखनी हमेशा अमर रहेगी।