Deendayal Upadhyay training - Samridh Jharkhand

Giridih News: BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक बल
गिरिडीह: जमुआ प्रखंड अंतर्गत लंगटा बाबा मंदिर परिसर खरगडीहा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान' का आयोजन किया गया। जमुआ मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित इस दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक मंजू कुमारी ने उनके महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की असली शक्ति होते हैं। यह उनके निःस्वार्थ समर्पण और दिन-रात की मेहनत का ही परिणाम है कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं और संगठन मजबूत होता हैं। जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय चुनौतियों और उनके समाधान के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाए। उन्होंने संगठन की मजबूती और वैचारिक विस्तार पर विशेष जोर दिया। वहीं, जमुआ मंडल अध्यक्ष बालगोविंद यादव ने प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह शिविर कार्यकर्ताओं की वैचारिक धार को तेज करने और उन्हें सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए तैयार करने का एक सशक्त माध्यम है।

अभियान के दूसरे दिन वरिष्ठ भाजपा नेता बिनय शर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने संगठनात्मक विषयों पर विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सत्ता का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का एक वैचारिक आंदोलन है। कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का संकल्प दिलाया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा को सशक्त बनाने और आगामी सांगठनिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर जोर दिया गया। कार्यशाला के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'एकात्म मानववाद' और 'अंत्योदय' के सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा की गई।

साथ ही कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और डिजिटल युग में पार्टी की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन और सामूहिक प्रयास को अनिवार्य बताया। इस महाअभियान के जरिए भाजपा जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रशिक्षण ही वह नींव है जिस पर एक सशक्त संगठन खड़ा होता है। इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता अब नई ऊर्जा और स्पष्ट विजन के साथ क्षेत्र में उतरेंगे।

प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता बिनय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, साहेब महतो, राजेंद्र राय, जमुआ मंडल अध्यक्ष बालगोविंद यादव, अशोक सिंह, परमेश्वर यादव, राहुल सिंह, बिनय राय, सुमन सिन्हा, महेश सिंह, दिनेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, सूरज साव, अनूप चंद्रवंशी, रविषेक राय, संजू सिंह, सुनील राय, परिणय सिन्हा, पप्पू कुमार, विवेकानंद कुशवाहा, अनिल माथा सहित सैकड़ों बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे।इस कार्यक्रम की सबसे खास और चर्चा का विषय रही 'पुरानी पीढ़ी का सम्मान। पोस्टरों में वर्तमान नेताओं के साथ-साथ जमुआ मंडल के उन पूर्व नेताओं को भी स्थान दिया गया, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में संगठन को सींचा था।

इनमें जनसंघ काल के नेता साहेब महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्व. कैलाश सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र राय, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शम्भू साहू, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्व. मथुरा प्रसाद कुशवाहा और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह के नाम प्रमुखता से शामिल थे। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा का विषय रहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की विरासत को सम्मान देना जानती है।