Naveen Prasad Saw - Samridh Jharkhand

Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
जमुआ: प्रखंड केमिर्जागंज स्थित डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, मिर्जागंज में शनिवार को विद्यालय की 12वीं वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह  वातावरण में संपन्न हुई। उक्त अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया, जहां छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमेन नवीन प्रसाद साव एवं प्राचार्य  देवाशीष कर द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान कई अभिभावक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस शुभ अवसर की गरिमा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा दसवीं की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसने पूरे माहौल को मधुर और भावनात्मक बना दिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति देखकर अभिभावक भाव-विभोर हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि डिस्कवरी पब्लिक स्कूल ने शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, नृत्य और संगीत के क्षेत्र में भी एक नई पहचान स्थापित की है। अभिभावकों ने कहा कि एक समय था जब इस प्रकार के भव्य स्टेज शो केवल टेलीविजन पर ही देखने को मिलते थे, लेकिन आज यह विद्यालय बच्चों को उसी स्तर का मंच प्रदान कर रहा है, जो इस क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

विद्यालय के डायरेक्टर राकेश कुमार साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अभिभावकों ने कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यालय ने मिर्जागंज एवं आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने का सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्ववर्ती छात्रों  ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस विद्यालय में बिताया गया हर एक पल उनके जीवन का सबसे यादगार समय रहा है। उन्होंने विद्यालय द्वारा दिए गए संस्कार, अनुशासन एवं शिक्षा को अपनी सफलता का आधार बताया।

समापन समारोह में विद्यालय के चेयरमेन नवीन प्रसाद साव ने विद्यालय की उपलब्धियों का श्रेय अभिभावकों एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों को एक आदर्श नागरिक बनाना है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन होकर समाज और राष्ट्र की सेवा करें तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में प्ले स्कूल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अंत में विद्यालय के प्राचार्य देवाशीष कर ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापन किया और बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।