Palamu Police Inaction - Samridh Jharkhand

Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
मेदिनीनगर: बढ़ते अपराध और पुलिसिया निष्क्रियता के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। शनिवार को भंडरिया थाना के समीप भाकपा के बैनर तले एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने "इंकलाब जिंदाबाद" और "किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद" के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान कर दिया।

आम आदमी की जान 'खस्सी-बकरी' से भी सस्ती: रुचिर तिवारी

धरने को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सह भाकपा के पलामू जिला सचिव रुचिर तिवारी ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "प्रशासन की सुस्ती के कारण आज इंसान की जिंदगी की कीमत खस्सी-बकरी से भी सस्ती हो गई है।"

दीपक चौधरी हत्याकांड: अब तक केवल एक गिरफ्तारी

रुचिर तिवारी ने भंडरिया थाना कांड संख्या 18/2026 (दीपक कुमार चौधरी हत्याकांड) का हवाला देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में आठ लोग नामजद अभियुक्त हैं, लेकिन विडंबना यह है कि अब तक केवल एक की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने थाना प्रभारी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मांग की कि शेष सात फरार आरोपियों को अविलंब सलाखों के पीछे भेजा जाए।

प्रशासन को अल्टीमेटम

भाकपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक क्षेत्र से गुंडे और भू-माफियाओं का सफाया नहीं होता, जनता चुप नहीं बैठेगी। प्रदर्शन के अंत में पुलिस अवर निरीक्षक अभिजीत गौतम को एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से नौजवान संघ के जिला सचिव अभय कुमार भूइंया, किसान नेता रामराज तिवारी, जमालुद्दीन, निरंजन कमलापुरी, रामचंद्र चौधरी, मुकेश चौधरी, जितेंद्र कुमार और बड़ी संख्या में महिला शक्ति सहित सैकड़ों स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।