Shekhar Boss Birthday - Samridh Jharkhand

Pakur News: शेखर बॉस के जन्मदिन पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
पाकुड़: जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में बिहार झारखंड वॉलीबॉल के भीष्म पितामह एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक को झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव शेखर बॉस के जन्मदिन के अवसर पर एक दिवसीय दिवा-रात्रि वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे मैदान पाकुड़ में जिला सचिव हिसाबी राय के नेतृत्व में किया गया जिसे संघ ने वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे,सचिव संजय कुमार ओझा,वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) पूर्व रेलवे पाकुड़ परितोष रंजन,ई•आर•एम•यू• के कोषाध्यक्ष अमर मलहोत्रा एवं वॉलीबॉल के मार्गदर्शक विपिन चौधरी मौजूद थे।

सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों के द्वारा शेखर बॉस के जन्म दिवस पर  काटकर खेल का शुभारंभ किया गया एवं  उनके जन्मदिन को वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाया तथा केक को बाल नवोदित वॉलीबॉल खिलाड़ियों अपने हाथों को खिलाया।

इस अवसर पर मंच पर उपस्थित अखिलेश कुमार चौबे ने शेखर बॉस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संयुक्त बिहार से लेकर आज तक युवाओं को खेल के प्रति उनमें चेतन को जगाया और आज खेल के माध्यम से ही  खिलाड़ी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अपनी सेवा दे रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार की ओर से वॉलीबॉल का डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र चल रहा है,जिसमें नवोदित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण उजय राय के मार्गदर्शन में दिया जा रहा है।आप सभी खिलाड़ी पढ़ाई के साथ-साथ दो घंटे ईमानदारी से खेल में दें,निश्चित रूप से आप अपने जिला और राज्य का नाम आगे बढ़ाएंगे।

प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने भाग लिया।जिसमें तीनपहाड़, रामपुरहाट,हरिणडंगा वॉलीबॉल क्लब,पाकुड़ जिला वालीबॉल संघ,विवेकानंद यूथ क्लब,राज हाई स्कूल टीम हरिणडंगा हाई स्कूल टीम के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया साथ ही कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विशेष रूप से जिला वॉलीबॉल संघ के पुराने  खिलाड़ियों एवं नये युवा खिलाड़ियों का मैत्री मैच खेला गया जो उत्साहवर्धक रहा।

कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के सहसचिव अनिकेत गोस्वामी ने किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अविनाश पंडित, विजय कुमार राय, अमित ठाकुर, अजय राय, अभिषेक भगत,अमन भगत, कन्हैया भगत, कृष्ण यादव, कृष्ण भगत, अरुण भगत, युवराज कुमार, आर्यन भगत, अभिनव कुमार, रोशन सरदार, प्रतुल दे ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई।