Jharkhand Blood Donation Camp - Samridh Jharkhand

Hazaribagh News: यूथ विंग का बड़ा संकल्प: 13 अप्रैल को 500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, राज्यपाल को दिया निमंत्रण
हजारीबाग: यूथ विंग के द्वारा 13 अप्रैल को आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर शनिवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से रांची स्थित लोक भवन में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें औपचारिक रूप से निमंत्रण दिया गया। रक्तदान शिविर हजारीबाग शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल सभागार में 13 अप्रैल दिन सोमवार को सुबह 9:00 से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव रितेश खंडेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे एवं कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया के साथ रेड क्रॉस सोसाइटी झारखंड के उपसभापति तनवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को फूलों का गुलदस्ता, स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया साथ ही निमंत्रण पत्र दिया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 500 यूनिट रक्त संग्रह के संकल्प के साथ भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया गया कि वर्ष 2024 में 130 यूनिट एवं वर्ष 2025 में 221 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था। हजारीबाग में रक्त की कमी को देखते हुए इस बार बड़े स्तर पर तैयारी की गई है और रक्त संग्रह का कार्य रेड क्रॉस सोसाइटी एवं सदर अस्पताल के सहयोग से किया जाएगा।

साथ ही बताया कि हर रक्तदाताओं को उपहार स्वरूप हेलमेट भेंट किया जाएगा। राज्यपाल संतोष गंगवार ने सभी बातों को सुनने के उपरांत कहा कि इस प्रकार के रक्तदान शिविर जैसे सामाजिक कार्यक्रम समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। रक्तदान एक महान मानव सेवा है, जिससे जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है और समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर रक्तदाताओं एवं संस्था के सदस्यों का उत्साहवर्धन करें।

संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग में रक्त की कमी को देखते हुए इस वर्ष भी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी एवं सदर अस्पताल के सहयोग से रक्त संग्रह का कार्य किया जाएगा और सभी रक्तदाताओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि यह शिविर सफल और प्रभावी बन सकता है। संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है और इस बार 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक युवा इस पुनीत कार्य से जुड़ें और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर सकें।