Amit Anand (Police) - Samridh Jharkhand

Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में खूनी खेल, अभिषेक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग: रामनवमी की आस्था के बीच हजारीबाग में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है। झंडा चौक के पास गाड़ी खाना क्लब के जुलूस में अभिषेक कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रामनवमी शोभायात्रा के दौरान की है, जहां झंडा चौक के समीप जुलूस में शामिल कुछ युवकों ने अभिषेक कुमार पर तलवार, चाकू और लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को तत्काल हजारीबाग के अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इस मामले में लोसिंगा थाना कांड संख्या 28/26 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। SIT टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की और ताबड़तोड़ छापेमारी कर पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त तलवार और चांदनी चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जुलूस के दौरान कई लोग शराब और गांजे के नशे में थे। झंडा चौक पहुंचने पर हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा था, तभी अभिषेक कुमार जुलूस में घुस गए। विवाद बढ़ा और गुस्से में आकर आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी जुलूस में ही शामिल होकर नाचते रहे। बाद में उन्हें पता चला कि जिस व्यक्ति पर हमला किया गया था, उसकी मौत हो चुकी है।

पुलिस ने इस मामले के साथ-साथ रामनवमी के दौरान हुए अन्य चार हमलों का भी खुलासा कर लिया है और सभी दोषियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। फिलहाल इलाके में शांति है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर जुलूसों में सुरक्षा व्यवस्था और नशे के बढ़ते चलन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।