Jamuna Ravidas - Samridh Jharkhand

Bokaro News: शादी की खुशियां मातम में बदली: जंगल में 18 वर्षीय युवक ने दी जान, घर में मचा कोहराम
गोमिया: एक ओर जहाँ घर में बड़े भाई की शादी की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर छोटे भाई की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। जी हाँ चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तुसको कर्बला मैदान के पास जंगल में चतरोचट्टी रविदास टोला निवासी जमुना रविदास के छोटे पुत्र सतीश कुमार रविदास (18) का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया।

21 अप्रैल को होनी थी बड़े भाई की शादी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक के बड़े भाई राजकुमार रविदास का विवाह आगामी 21 अप्रैल को तय था। घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था और मंगल गीत गाए जा रहे थे। लेकिन इस अनहोनी ने परिवार की सारी खुशियाँ छीन ली हैं। युवक की अचानक मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

महुआ चुनने वाली महिलाओं देखा शव

बताया जाता है कि अहले सुबह गाँव की महिलाएं जब महुआ चुनने जंगल पहुंची थी तो सबसे पहले उन्हीं लोगों ने शव को पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद हो हल्ला करना शुरू किया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई और घटना की सुचना स्थानीय चतरोचट्टी थाना पुलिस को दी गई।

जेब से मिला गांजा और कफ सिरप

पुलिस के पहुँचने से पूर्व मृतक के स्वजनों ने शव को उतार लिया था घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने जब शव की तलाशी ली, तो युवक की जेब से गांजा और कफ सिरप की दो छोटी बोतल बरामद हुई है। वहीं एक स्मार्ट फोन, घटना प्रयुक्त नई रस्सी को भी बरामद किया है।

जांच में जुटी पुलिस

पिता जमुना रविदास, मां सुमन देवी के द्वारा हत्या जैसी घटना से इनकार के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक किसी मानसिक तनाव में था या नहीं।