चर्च प्रार्थना सभा - Samridh Jharkhand

ईस्टर पर जमशेदपुर में विशेष प्रार्थना, कब्रिस्तानों में श्रद्धालुओं की भीड़
जमशेदपुर: शहर में रविवार को ईस्टर का पर्व पूरे श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न चर्चों में सुबह से ही विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग एकत्रित हुए और प्रभु ईसा मसीह के पुनर्जीवन की स्मृति में प्रार्थना की। प्रार्थना सभाओं में शांति, प्रेम और मानवता का संदेश दिया गया, वहीं लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर इस पावन दिन की खुशियां साझा कीं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुड फ्राइडे के दिन सूली पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद ईसा मसीह पुनर्जीवित हुए थे। इसी घटना की स्मृति में ईस्टर मनाया जाता है, जो जीवन, आशा और नए आरंभ का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर गिरजाघरों को विशेष रूप से सजाया गया और भजनों व प्रार्थनाओं के माध्यम से प्रभु की महिमा का गुणगान किया गया।

ईस्टर के दिन एक विशेष परंपरा के तहत लोग अपने दिवंगत परिजनों को याद करने के लिए कब्रिस्तानों में भी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की कब्रों पर फूल-मालाएं अर्पित कीं, मोमबत्तियां जलाईं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान कई स्थानों पर भावुक माहौल देखने को मिला, जहां लोग अपने प्रियजनों को याद करते नजर आए।

समुदाय के लोगों का मानना है कि जिस प्रकार ईसा मसीह ने मृत्यु पर विजय पाकर पुनर्जीवन प्राप्त किया, उसी प्रकार मृत्यु के बाद भी जीवन की आशा बनी रहती है। यही विश्वास ईस्टर को केवल एक पर्व ही नहीं, बल्कि आस्था, प्रेम, क्षमा और पुनर्जन्म का गहरा संदेश देने वाला उत्सव बनाता है।

Pakur News: जिप अध्यक्ष जूली हेंब्रम ने सिंदरीसोल चर्च में की प्रार्थना, गुड फ्राइडे पर दिया शांति का संदेश
पाकुड़: पवित्र त्योहार गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को पाकुड़ जिला परिषद की अध्यक्ष जूली हेंब्रम पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत सिंदरीसोल गिरजाघर पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया और प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया।

गिरजाघर में आयोजित विशेष प्रार्थना (मास) में शामिल होते हुए जिप अध्यक्ष ने क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने उपस्थित मसीही समाज के लोगों से मुलाकात की और कहा कि प्रभु यीशु का जीवन हमें क्षमा, दया और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में भाईचारा और शांति स्थापित की जा सकती है।

इस अवसर पर गिरजाघर के पादरी और मसीही समुदाय के गणमान्य लोग भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रार्थना सभा के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं दीं और शांति का संकल्प लिया।