Maheshpur Electricity News - Samridh Jharkhand

Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
महेशपुर: प्रखंड अंतर्गत पंचायत शिवरामपुर के ग्राम किरता स्थित हाटपाड़ा में लंबे समय से बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के अथक प्रयासों से यहां 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिससे गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण उन्हें कई दिनों तक अंधेरे में रहना पड़ता था। इस समस्या के कारण दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। विशेष रूप से बच्चों की पढ़ाई में बाधा आ रही थी और छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने उपासना मरांडी को आवेदन सौंपा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपासना मरांडी ने तत्परता दिखाई और संबंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर शीघ्र समाधान की दिशा में पहल की। उनके निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि हाटपाड़ा में नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया।

अब गांव में नियमित बिजली आपूर्ति होने लगी है, जिससे ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। इस सराहनीय कार्य के लिए ग्रामीणों ने उपासना मरांडी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस जिम्मेदारी और समर्पण के साथ उन्होंने इस समस्या का समाधान कराया, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वे इसी तरह क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय बनी रहेंगी।