Marwari Yuva Manch Koderma - Samridh Jharkhand

koderma News: हनुमान जन्मोत्सव की धूम: 70वें वार्षिक उत्सव पर भक्ति के सागर में डूबी अभ्रक नगरी
कोडरमा: हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिरो में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। अड्डी बंगला रोड स्थित चौधरी ब्रदर्स परिवार के द्वारा निर्मित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर 70 वां वार्षिक उत्सव धार्मिक कार्यक्रमों मैं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर आरती, ज्योत, सुंदरकांड पाठ जय सियाराम सत्संग समिति की आशा वर्णवाल कि टीम कि महिलाओं ने किया। इस अवसर पर मंगल भवन अमंगल हारी द्रबहु सुदसरत अजर बिहारी.. मंदिर परिसर का कोना-कोना गूंजायमान होता रहा।

कार्यक्रम मे बजरंगबली के समकक्ष माथा टेक कर सुख शांति समृद्धि की कामना भक्तों ने सभी लोगों को निरोग ओर खुसहाल जीवन व्यतीत करे के कामना की। कार्यक्रम को लेकर 5 सवामणी बुंदिया फल छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटिंग सजाया ओर संवारा गया था। बाबा का आलौकिक श्रृंगार आकर्षण का केंद्र बिंदु बना महोत्सव को लेकर भजन कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ जिसे गोकुल शर्मा ने प्रस्तुत किया साथ ही गोकुल शर्मा ने तुम हो राम के दास हम तुम्हारे दास.. भजन प्रस्तुत किया उसके बाद पटना से आए माधो सुल्तानिया ने तारा है सारा ज़माना प्रभु हम को भी तारो।

हम को भी तारो प्रभु हम को भी तारो.. अंजलि का लाला बड़ा मतवाला.. हवा में उड़ता जाये रे मेरा राम दुलारा.. वीर हनुमान आती बाल वाना.. मुझे बाबा आपका सहारा नाह होता तो दुनिया में मेरा गुज़रा ना होता.. जैसे भजन प्रस्तुत कर खूब झुमाया वही ममता चौधरी, पूनम शर्मा, गिरधारी सोमानी, सत्यम कुमार, मनोज माथुर व अन्य भजन गायकों ने बाबा भोले शंकर श्याम बाबा राणीसती दादीजी सहित भोजपुरी, राजस्थानी, क्लासिकल आधारित भजन प्रस्तुत कर भक्ति सागर गोता लगाने का मौका दिया। इस अवसर पर चौधरी परिवार, मारवाड़ी युवा मंच, प्रेरणा शाखा,अग्रवाल समाज,जैन समाज,महेश्वरी समाज, ब्राह्मण समाज के अलावा सामाजिक  स्वयं सेवी धार्मिक संगठनो से जुड़े श्रद्धालु भक्त शामिल हुए।

दूसरी ओर स्टेशन रोड हनुमान मंदिर मे हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया जहां विनोद चौरसिया सहित कई गायकों ने भजन प्रस्तुत किया। खुदरा पट्टी स्थित मनहारण महावीर कुटिया मे रामायण पाठ तथा चमत्कारी बाबा हनुमान मंदिर रांची पटना रोड स्थित हनुमान मंदिर अड्डी बंगला रोड स्थित हनुमान मंदिर मे भजन कार्यक्रम हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर मे भक्ति, श्रद्धा, उत्सव भरा माहौल बना रहा तथा जय श्री राम बजरंगबली के जयकारों से अभ्रक नगरी के हनुमान मंदिरों मे जन्मोत्सव मनाया।