Bokaro Steel Plant Updates - Samridh Jharkhand

Bokaro News: बीएसएल के सेंट्रल मेंटेनेंस (मैकेनिकल) विभाग में ‘सुझावमेला’ का आयोजन
बोकारो: इस्पात संयंत्र के औद्योगिक इंजीनियरिंग विभाग (आईईडी) के तत्वावधान में सेंट्रल मेंटेनेंस (मैकेनिकल) विभाग द्वारा 31 मार्च को मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) सम्मेलन कक्ष में ‘सुझाव मेला’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) आर. के. बेहेरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।उनके साथ महाप्रबंधक (सीएमएम) एस. के. मंगुआल, महाप्रबंधक (आईईडी) धीरज चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सहायक महाप्रबंधक (सीएमएम)  विपिन कुमार वर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सुझाव मेले के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसे कर्मचारियों के लिए एक प्रभावी मंच बताया, जहां वे अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से परिचालन उत्कृष्टता एवं कार्य कुशलता में वृद्धि हेतु महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सक्रिय रूप से अपने सुझाव साझा करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात् वरीय प्रबंधक(आईईडी) प्रीति प्रिया द्वारा एक जानकारी पूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसमें उन्होंने सुझाव योजना के महत्व एवं उससे होने वाले लाभों को विस्तारपूर्वक समझाया।

उन्होंने बताया कि व्यावहारिक एवं नवाचारी सुझाव न केवल संयंत्र के समग्र विकास में सहायक होते हैं, बल्कि सुझाव देने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप आर्थिक लाभ एवं सम्मान भी प्रदान किए जाते हैं, जिससे उनमें उत्साह एवं सहभागिता की भावना को बल मिलता है। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की तथा संयंत्र में सहभागिता पूर्ण प्रबंधन एवं नवाचार की संस्कृति को सुदृढ़ करने में इस प्रकार की पहलों की महत्ता पर बल दिया। उपमहाप्रबंधक (सीएमएम) एस. एस. गर्ग एवं सहायक महाप्रबंधक (सीएमएम) मनीष ने भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा, कार्य कुशलता, लागत प्रभावशीलता एवं परिचालन विश्वसनीयता से संबंधित लगभग 50 सुझाव प्राप्त हुए, जो विभागीय कार्यप्रणाली के सुदृढ़ीकरण में सहायक सिद्ध होंगे।सुझाव प्रस्तुत करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन एवं सम्मान स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए।

Bokaro News: बीएसएल हॉट स्ट्रिप मिल में लीन मैन्युफैक्चरिंग एवं 5 एस/क्यूसी पर जागरूकता सत्र आयोजित
बोकारो: इस्पात संयंत्र के बिजनेस एक्सीलेंस विभाग द्वारा हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) स्थित रशियन कैंटीन में 'इंट्रोडक्शन टू लीन मैन्युफैक्चरिंग एवं 5 एस/क्यूसी जागरूकता' विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मिल्स ज़ोन के विभिन्न शॉप्स से लगभग 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें औद्योगिक उत्कृष्टता की आधुनिक पद्धतियों से अवगत कराया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (हॉट स्ट्रिप मिल) पी. के. वर्मा एवं महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सीलेंस)  ए.एस. नंदी द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में मुख्य महाप्रबंधक (हॉट स्ट्रिप मिल) पी. के. वर्मा ने लीन मैन्युफैक्चरिंग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार ये तकनीकें परिचालन लागत  को कम करने और लीड टाइम को घटाने में प्रभावी सिद्ध होती हैं।

महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सीलेंस) ए. एस. नंदी ने उपस्थित नए एवं संभावित सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए संयंत्र की प्रगति में उनकी भूमिका को रेखांकित किया।इस संपूर्ण प्रशिक्षण सत्र का संचालन बिजनेस एक्सीलेंस विभाग की वरीय प्रबंधक सागरिका साहू द्वारा किया गया। उन्होंने सत्र के दौरान लीन मैन्युफैक्चरिंग की बुनियादी अवधारणाओं के साथ-साथ कार्यस्थल प्रबंधन की 5 एस पद्धति और क्वालिटी सर्कल के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम का सफल समन्वय हॉट स्ट्रिप मिल के  ए. रजक और बिजनेस एक्सीलेंस टीम द्वारा किया गया। प्रबंधन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि संयंत्र के सभी क्षेत्रों में लीन मैन्युफैक्चरिंग की कार्य-संस्कृति को आत्मसात करने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के सत्र निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

यह आयोजन बोकारो इस्पात संयंत्र की परिचालन दक्षता और संगठनात्मक उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लीन मैन्युफैक्चरिंग और 5एस जैसी पद्धतियों के व्यापक प्रसार से न केवल संसाधनों का इष्टतम उपयोग सुनिश्चित होता है, बल्कि यह कार्यस्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता और उत्पादकता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होता है, जो अंततः संयंत्र के दीर्घकालिक लक्ष्यों की प्राप्ति में मील का पत्थर साबित होगा।