Koderma Station In-charge Vikas Paswan - Samridh Jharkhand

Koderma News: जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली, छज्जे से गिरने से माँ की मौत
कोडरमा: इंदरवा में बेटे के जन्मदिन की तैयारी में जुटी मां की गिरने से मौत हो गयी। घटना में घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा भी किया। मामला कोडरमा थाना क्षेत्र के इंदरवा का है। यहां मंगलवार को छज्जा से गिरने से घायल महिला की इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतका की पहचान मीना देवी (30 वर्ष, पति तिलेश्वर साव) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मीना देवी के छोटे बेटे का आज जन्मदिन था, जिसको लेकर वह अपने घर की साफ-सफाई कर रही थी।

इसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छज्जे से सिर के बल सीधे जमीन पर आ गिरी। बुरी तरह से घायल होने के बाद परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल ले गए। जहां करीब दो घंटे तक चले उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर मीना देवी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की खबर मिलते ही प्रभारी एसडीओ ओम प्रकाश मंडल तथा कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने परिजनों को समझाने का पूरा प्रयास किया लेकिन परिजन लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई के साथ-साथ मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। इधर घंटो चले इस हंगामे के पश्चात एसडीओ के आश्वासन पर परिजनों ने हंगामा बंद किया। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसडीओ ओम प्रकाश मंडल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका अपने पीछे चार पुत्र व भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।

Koderma News: मेघातरी के पास बोरे में बंद मिला महिला का अर्धनग्न शव, हत्या या साजिश?
कोडरमा: मेघातरी स्थित पैरी माइंस के नजदीक सड़क किनारे जंगल से सटे एक महिला का अर्धनग्न शव बरामद किया गया है। महिला की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार मेघातरी के कुछ ग्रामीण सुबह-सुबह जब सड़क किनारे टहल रहे थे, तो उन्हें प्लास्टिक के बोरे में कुछ दिखाई पड़ा। इसके पश्चात जब वे लोग नजदीक गए तो उन्होंने देखा कि वहां प्लास्टिक के बोरे में एक महिला का पैर बोरे से बाहर निकला हुआ हैं। और देखते ही देखते यह वहां आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गईऔ, जिसके बाद घटना की जानकारी कोडरमा पुलिस को दी गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

बता दें कि अभी 1 माह पूर्व ही कोडरमा थाना क्षेत्र के जे जे कॉलेज के ठीक सामने होली फैमिली अस्पताल के बाउंड्री वॉल के अंदर इसी प्रकार से अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का क्षत-विक्षत हालत में शव बरामद किया गया था। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। एक बार फिर इस प्रकार से शव के मिलने से आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती हो गई है कि आखिर में कौन लोग हैं जो इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि आस-पास के थानों से मिसिंग रिपोर्ट पता कि जा रही हैं, वहीं उन्होंने कहा कि महिला की हत्या कैसे हुई हैं यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।