Eid Sohrai Ram Navami unity Bokaro ईद सोहराय रामनवमी एकता - Samridh Jharkhand

रामनवमी पर बोकारो में मिसाल, DC ने राम मंदिर में किया पूजा-अर्चना
बोकारो : ईद, सोहराय एवं रामनवमी जैसे पावन पर्व बोकारो जिले में शांति, अनुशासन और भाईचारे के साथ संपन्न हुए, जो पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उपायुक्त  अजय नाथ झा ने राम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी के समक्ष समस्त बोकारो वासियों की ओर से श्रद्धा अर्पित की और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उपायुक्त ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन केवल पूजा का विषय नहीं, बल्कि आचरण का आदर्श है। मर्यादा, धैर्य, न्याय और कर्तव्यये वे मूल्य हैं जो समाज को जोड़ते हैं और आगे बढ़ाते हैं।

उन्होंने बताया कि श्रीराम ने हर परिस्थिति में संतुलन और संयम बनाए रखा, और यही संदेश आज भी हमारे सामाजिक जीवन के लिए प्रासंगिक है।उपायुक्त ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, जवानों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह शांति केवल व्यवस्था से नहीं, बल्कि लोगों की सजगता और आपसी विश्वास से संभव हुई है।

मंदिर परिसर में एक सुंदर क्षण भी देखा गया, जब दो नन्हीं बच्चियों ने उपायुक्त के साथ सेल्फी लेने का आग्रह किया। यह प्रशासन और समाज के बीच विश्वास, स्नेह और सहज जुड़ाव का प्रतीक था। अंत में उपायुक्त ने कहा कि यदि हम सभी भगवान श्रीराम के आदर्श सत्य, मर्यादा और परस्पर सम्मानको अपने जीवन में उतारें, तो हमारा समाज और अधिक शांतिपूर्ण, समरस और प्रगतिशील बन सकता है।