Durga visarjan crowd and devotion - Samridh Jharkhand

Sahebganj News: नम आंखों से भक्तों ने दी माँ दुर्गा को विदाई, गूंजे जयकारे
साहिबगंज: चैत्र नवरात्र के समापन अवसर पर पूर्वी फाटक स्थित सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर में माँ चैती दुर्गा, रसूलपुर दहला स्थित चैती दुर्गा सहित अन्य चैती देवी दुर्गा माता की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं के संगम के बीच संपन्न हुआ। विसर्जन के दौरान पूरे इलाके में “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और हर ओर भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

विसर्जन जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति गीतों और नृत्य के साथ श्रद्धालु झूमते नजर आए। जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था, वहीं माँ को विदाई देते समय कई भक्तों की आंखें नम हो गईं।

विसर्जन जुलूस दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू होकर बाजार के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए निर्धारित विसर्जन स्थल तक पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विसर्जन स्थल पर पहुंचकर विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ माँ की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए स्थानीय प्रशासन एवं स्वयंसेवक भी सक्रिय नजर आए। श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा से अपने परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। विदाई के गमगीन माहौल में भक्तों ने भावुक होकर माँ से अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की।