Sundarkand Path Pankaj Sharma - Samridh Jharkhand

Koderma News: धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, 1 एवं 2 अप्रैल को अड्डी बांग्ला में आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम
कोडरमा: नगर के प्रतिष्ठित धार्मिक संगठन श्री हनुमान संकीर्तन मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी हनुमान जयंती के अवसर पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता विजय सिंह ने की, जबकि संचालन विक्की केसरी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 एवं 2 अप्रैल को अड्डी बांग्ला स्थित मेसर्स केदारनाथ रामगोपाल फैक्ट्री परिसर में मंडल का 45वां वार्षिक हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 1 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से भव्य झांकी एवं शोभायात्रा के साथ होगी। यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी। इसके पश्चात सुबह 11:00 बजे से सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कतरास के प्रसिद्ध कथावाचक पंकज शर्मा अपनी उपस्थिति देंगे।

आयोजन को भव्य बनाने के लिए बाबा का आकर्षक दरबार सजाया जाएगा। वहीं दोपहर 1:30 बजे से ज्योत प्रज्ज्वलित कर सवा 25 घंटे का अखंड भजन-कीर्तन कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इस दौरान स्थानीय एवं बाहरी भजन गायकों द्वारा लगातार दो दिनों तक भक्तिमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे श्रद्धालु भक्ति के सागर में डूब सकेंगे। कार्यक्रम का समापन 2 अप्रैल को संध्या 4:00 बजे भव्य गजरा अर्पण के साथ किया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष विजय सिंह एवं सचिव विक्की केसरी ने बताया कि हनुमान जयंती को लेकर सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए समिति के सदस्य पूरी तरह सक्रिय हैं। बैठक में संरछक विमल मोदी उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल, लखन सिंह, कोषाध्यक्ष उमंग अग्रवाल, अभिषेक पांडेय, अरविन्द चौधरी, नवीन सिन्हा, चन्द्रशेखर जोशी,सचिन लोहानी, सुजीत सिंह, गौतम पांडेय, अमित सुरेलिया, राहुल सिंह, अमृत वर्मा, नितिन मिश्रा, रामानुज सिंह, आशुतोष भदानी, राकेश कुमार कपसिमे, मनोज सिंह, विशाल अग्रवाल, बबलू पांडेय, राजेश वर्मा, प्रदीप बनर्जी, सुजीत कुमार, अनील अग्रवाल, विजय पाण्डेय, सुमित सिंह, सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।