Bokaro News 2026 - Samridh Jharkhand

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला कोषागार कार्यालय का किया निरीक्षण
बोकारो: वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन के मद्देनजर उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषागार में संचालित विभिन्न वित्तीय कार्यों, अभिलेखों एवं भुगतान प्रक्रियाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने लंबित बिलों, भुगतान की स्थिति तथा खातों के समायोजन की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी वित्तीय कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर एवं नियमों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं, ताकि वित्तीय वर्ष का समापन सुचारू रूप से सुनिश्चित हो सके।

उपायुक्त ने जिला कोषागार पदाधिकारी  गुलाब चंद उरांव को निर्देशित किया कि कार्यों के निष्पादन के दौरान यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो इसकी जानकारी तत्काल उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार को दी जाए। साथ ही, उन्होंने मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त को भी इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समन्वय स्थापित कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, दस्तावेजों के रख-रखाव एवं कार्य वातावरण का भी अवलोकन किया गया। जिस पर उपायुक्त ने संतोष व्यक्त किया।

बताया गया कि वित्तीय वर्ष के समापन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं, ताकि कोषागार से जुड़े कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न हो सकें। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Bokaro News: स्वच्छ सेल - सुंदर सेल: बीएसएल के मुख्य मार्ग पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया महा-श्रमदान
बोकारो: इस्पात संयंत्र में 'स्वच्छता पखवाड़ा' के पावन अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य)  अनुप कुमार दत्त के नेतृत्व में एक विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत प्लांट गोलचक्कर से लेकर अधिशासी निदेशक (संकार्य) भवन तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर गहन साफ-सफाई की गई। इस श्रमदान कार्यक्रम में संयंत्र के विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक सहित सीईडी  के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा संविदा कर्मचारियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भारी संख्या में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

अभियान की औपचारिक शुरुआत करते हुए अधिशासी निदेशक (संकार्य)  अनुप कुमार दत्त ने वहां उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित किया। उन्होंने संयंत्र परिसर और मार्गों की स्वच्छता बनाए रखने पर बल देते हुए सभी को 'स्वच्छ सेल - सुंदर सेल' के संकल्प को आत्मसात करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल की स्वच्छता न केवल स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है, बल्कि यह हमारी कार्य संस्कृति और अनुशासन का भी प्रतीक है। उन्होंने कार्मिकों से आग्रह किया कि वे निरंतर अपने परिवेश को स्वच्छ रखने में सक्रिय रुचि लें।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (उपयोगिताएँ) एवं अतिरिक्त प्रभार (सीईडी)  एस. आर. सिंह तथा महाप्रबंधक (सीईडी) ए. के. अविनाश सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।पूरे मार्ग की सफाई कर स्वच्छता का एक प्रेरक संदेश प्रसारित किया गया।यह स्वच्छता अभियान बोकारो इस्पात संयंत्र में एक स्वस्थ, स्वच्छ और आदर्श कार्य परिवेश के निर्माण की दिशा में एक प्रभावी कदम है। इस प्रकार की सामूहिक सहभागिता से न केवल कार्मिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि यह संयंत्र की परिचालन उत्कृष्टता और 'सुंदर बोकारो' के विजन को सुदृढ़ करने के प्रति बीएसएल की अटूट प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।

Bokaro News: शिक्षाविद् स्वर्गीय सुरेश कुमार चौबे की 20वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब
कसमार: प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी स्वर्गीय सुरेश कुमार चौबे की 20वीं पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कसमार चौक स्थित राम मंदिर प्रांगण के समीप उनकी प्रतिमा पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए माले नेता शकुर अंसारी ने कहा कि स्वर्गीय चौबे विलक्षण प्रतिभा के धनी, प्रखर समाजसेवी और शिक्षा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे।

उन्होंने कसमार क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने में अहम भूमिका निभाई। उनके अथक प्रयासों से यहां विद्यालय की स्थापना हुई, जो आज प्लस टू स्तर तक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन चुका है।निरंजन महतो ने उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि चौबे जैसे प्रकांड विद्वान और समाजसेवी विरले ही मिलते हैं। वहीं रंजीत जायसवाल ने कहा कि चौबे जी में अद्भुत नेतृत्व क्षमता थी और वे सभी के साथ आत्मीयता का भाव रखते थे।

सभा का संचालन निरंजन जायसवाल ने किया। रतन कुमार चौबे ने कहा कि स्वर्गीय चौबे के सिद्धांतों पर चलकर ही कसमार आज विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से ही कसमार और जरीडीह में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम हुई, जिसे आज भी लोग निभा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि चाहे मोहर्रम के जुलूस में हिंदुओं का लाठी खेलना हो या रामनवमी के जुलूस में मुस्लिम समुदाय द्वारा शरबत की व्यवस्था करना—ये सभी परंपराएं स्वर्गीय चौबे की देन हैं। सभा में उपस्थित उनके पौत्र एवं झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शीतल समीर चौबे ने कहा कि हम सभी को उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द की ज्योति जलाए रखनी चाहिए। इस दौरान लोग अपने गुरु और महान समाजसेवी को याद कर भावुक नजर आए।

कार्यक्रम में रतन कुमार चौबे, कृष्ण मोहन चौबे, रंजीत जायसवाल, निरंजन जायसवाल, निरंजन महतो, गोलकनाथ ठाकुर, सुखदेव गोस्वामी, जयदेव कुमार, हर्षित चौबे, अंकित चौबे, धीरेंद्र प्रजापति, जगेश्वर गोसाई, परमेश्वर गोसाई, दशरथ पासवान, प्रदुमन कुमार, काजल गोस्वामी, शांति पदो पाल, कमलेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।