किशोरी स्वास्थ्य (Adolescent Health) - Samridh Jharkhand

Sahebganj News : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल, 30 मार्च से शुरू होगा HPV टीकाकरण अभियान
साहिबगंज : महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। आगामी 30 मार्च 2026 से एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी, जो लगातार तीन माह तक संचालित होगा।

इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को समय रहते सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि भविष्य में इस जानलेवा बीमारी से बचाव संभव हो सके। यह टीकाकरण विशेष रूप से 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए निर्धारित किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस एक सामान्य लेकिन खतरनाक वायरस है, जो सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। ऐसे में समय पर टीकाकरण इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। अभियान के तहत सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में यह टीका पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को निर्धारित समय पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर जाएं और टीकाकरण अवश्य कराएं।

क्या है सर्वाइकल कैंसर?

सर्वाइकल कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो गर्भाशय के निचले हिस्से, जिसे सर्विक्स कहा जाता है- में होता है। यह कैंसर आमतौर पर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के संक्रमण के कारण होता है जो एक सामान्य यौन संचारित वायरस है। सर्वाइकल कैंसर के मरीजों में असामान्य योनि रक्तस्राव, योनि से असामान्य स्राव, पेल्विक पेन, सेक्स के दौरान दर्द जैसे लक्षण देखने को मिलता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर का इलाज संभव है। खासकर अगर यह जल्दी पकड़ा जाए। इलाज के विकल्पों में सर्जरी, रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी शामिल हैं। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV वैक्सीन लगवाना और नियमित पेप स्मियर टेस्ट करवाना महत्वपूर्ण होता है।