SDM - Samridh Jharkhand

Dumka News : बासुकीनाथ मंदिर विकास को लेकर उपायुक्त ने की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
दुमका : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में बासुकीनाथ मंदिर से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसर के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

शिवगंगा की सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता

उपायुक्त ने शिवगंगा की साफ–सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभाग को एक सप्ताह के भीतर कार्य योजना एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शिवगंगा आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहाँ वे स्नान करते हैं। इसलिए इसकी नियमित और प्रभावी सफाई अत्यंत आवश्यक है।

मंदिर परिसर में स्वच्छता व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा

बैठक में बासुकीनाथ मंदिर से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि मंदिर के आसपास की स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर की जाए तथा इसके लिए सभी आवश्यक कदम तुरंत प्रभाव से उठाए जाएं। उन्होंने नगर पंचायत को नियमित फोगिंग कराने का भी निर्देश दिया।

रंगीन लाइटिंग और श्रद्धालु सुविधाओं पर चर्चा

नंदी चौक से मंदिर तक रंगीन लाइट लगाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। इस पर उपायुक्त ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जलार्पण काउंटर का विस्तार करने और अस्थायी शौचालय के लिए उपयुक्त स्थल चिन्हित करने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

समन्वय स्थापित कर विकास कार्य पूरा करने का निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि बासुकीनाथ मंदिर में बेहतर व्यवस्था और श्रद्धालुओं को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्य समय पर पूरा करना होगा।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता दुमका प्रमंडल-02 के कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता यांत्रिक प्रमंडल दुमका, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दुमका, विद्युत कार्य प्रमंडल दुमका, पथ प्रमंडल दुमका, भवन प्रमंडल दुमका, विशेष प्रमंडल दुमका के कार्यपालक अभियंता, अंचल अधिकारी जरमुण्डी, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जरमुण्डी, पंडा धर्मरक्षिणी सभा बासुकीनाथ के अध्यक्ष/सचिव, नगर पंचायत बासुकीनाथ के कार्यपालक पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Koderma News: बागीटांड स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन, उपायुक्त ऋतुराज ने किया ध्वजारोहण
कोडरमा: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बागीटांड स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ उपायुक्त ऋतुराज द्वारा परेड निरीक्षण एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त ने जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कोडरमा जिले की प्रमुख उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उपायुक्त ऋतुराज ने बताया कि कोडरमा जिला में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु सदर अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से मरीजों को सुविधाएं सुलभ तरीके से प्रदान की जा रही हैं। आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार में कोडरमा जिला राज्य में दूसरे स्थान पर है। उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला एवं उप विकास आयुक्त रवि जैन द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों की पत्नियों, उनके माता-पिता तथा झारखंड आंदोलनकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

पैरेड एवं बैण्ड ग्रुप का प्रदर्शन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पुलिस बल प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्लाटून, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी कोडरमा, चौकीदार जवान, सैनिक स्कूल तिलैया डैम, एनसीसी ग्रुप, सीडी गर्ल सीएम स्कूल झुमरी तिलैया, सेक्रेड हार्ट स्कूल, ग्रिजली विद्यालय एवं मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया द्वारा परेड का प्रदर्शन किया गया। साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जयनगर, सेक्रेड हार्ट स्कूल एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोडरमा द्वारा बैंड प्रस्तुति दी गई।

Giridih News: पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के अलावा सभी अनुमंडल स्तर पर, थाना स्तर पर किया गया फ्लैग मार्च
गिरिडीह: आगामी त्योहारों ईद उल फितर, सरहुल, रामनवमी, चैती नवरात्र को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आगामी त्योहारों को शांति, समाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा के साथ मनाने को लेकर आज पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में गिरिडीह के शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, ट्रैफिक डीएसपी, थाना प्रभारी, मुफस्सिल, थाना प्रभारी, पचंबा, थाना प्रभारी, टाऊन थाना समेत अन्य संबंधित अधिकारी, पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

मौके पर पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जिलेवासियों के सामूहिक भागीदारी से त्योहार में शांति व्यवस्था कायम रहेगी। विधि व्यवस्था संधारण में प्रशासन को मदद मिलेगी। जिले में अमन-चैन, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाये रखने में शांति समिति, प्रबुद्धजन, समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्तियों की अहम भूमिका है। शांति और भाईचारा जिले की पहचान है। रामनवमी, ईद-उल फितर एवं सरहुल पर्व के मद्देनजर जिले में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की आवश्यकता है। पर्व-त्योहार खुशियां मनाने और एक-दूसरे से प्रेम बांटने का अवसर प्रदान करता है। त्योहार में सभी लोग खुशियों का माहौल बनाएं रखें। संयमित और अनुशासित तरीके से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में उल्लासपूर्वक त्योहार मनाएं।

त्योहार के मद्देनजर प्रशासनिक आवश्क तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और तत्परता के साथ कार्य कर रही है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है। ड्रोन, सीसीटीवी, डिजिटल मीडिया के साथ-साथ सादे लिबास में भी प्रशासन निगरानी कर रही है। किसी भी तरह का उपद्रव व अफवाह फैलाने वाले असमाजिक व अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मौके पर उपस्थित सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी से सामाजिक समरसता, भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर विधि व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त प्रयास से विशेष एहतियायत एवं निगरानी बरती जा रही है। प्रशासनिक टीम अलर्ट मोड में है, ताकि शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी त्योहार संपन्न कराया जा सके।  उन्होंने शांति समिति के सदस्यों, प्रबुद्धजनों एवं पूरे जिलेवासियों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहार के मद्देनजर धैर्य का परिचय दें और एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां बांटें। उन्होंने जुलूस निर्धारित मार्ग पर ही निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस मार्ग एवं अन्य चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। उपद्रवी एवं असमाजिक तत्वों पर प्रशासन की टीम पूरी सख्ती बरतेगी।

राज्य के अलग-अलग सेंट्रल जेलों में की गई छापेमारी, विभिन्न समान बरामद
रांची: राज्य के अलग-अलग कारावास में छापेमारी (Imprisonment raid) की गई. इस दौरान कैदियों के पास से चाकू, मोबाइल, सिगरेट, माचिस और खैनी भी मिली. छापेमारी आभियान रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल समेत जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल, कोडरमा सेंट्रल जेल, हजारीबाग सेंट्रल जेल में भी चला. कुछ दिनों से सूचना आ रही थी कि अपराधी जेल अपना धंधा चला रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस का यह रूटीन छापेमारी थी. सेंट्रल जेलों में करीब आधे से एक घंटे तक छापेमारी किया. इस दौरान जेल के अंदर सभी सेल को खंगाला गया, हालांकि, पुलिस को विशेष सामान न मिलने के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा. छापेमारी टीम में एसडीएम, डीएसपी और इंस्पेक्टर (SDM, DSP and Inspector) शामिल रहे.

आज SP Koderma के साथ मंडल कारा कोडरमा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में महिला व पुरूष वार्ड की जांच की। मौके पर एसडीओ, एसडीपीओ व अन्य मौजूद थे।@JharkhandCMO @prdjharkhand pic.twitter.com/WSTVw4muqU

— DC KODERMA (@dckoderma) October 21, 2020

कोडरमा सेंट्रल जेल में छापेमारी

कोडरमा सेंट्रल जेल में छापेमारी का नेतृत्व उपायुक्त रमेश घोलप (Deputy Commissioner Ramesh Gholap) और एसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब कर रहे थे. लेकिन कोडरमा सेंट्रल जेल से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. छापेमारी में एसडीओ मनीष कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी जयपाल सोय, एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद व कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम उपस्थित थे.इधर, डीसी राहुल कुमार सिन्हा(DC Rahul Kumar Sinha), एसपी अमित रेणु और एसडीएम प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की टीम ने बुधवार सुबह गिरिडीह सेंट्रल जेल में छापेमारी की.

इस दौरान बंदियों के पास से पुलिस को मोबाइल, चाकू, खैनी और सिगरेट बरामद किया गया. वहीं धनबाद सेंट्रल जेल में सुबह डीसी और एसएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इस दौरान सेंट्रल जेल में बंद बंदियों के सेल की तलाशी ली गई. इस दौरान तंबाकू वगैरह को छोड़ कुछ विशेष सामान की बरामदगी नहीं की जा सकी.

फरवरी से नए बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे अनुमंडल स्तर के कार्यालय- चतरा एसडीएम
चतरा: जिले के एसडीएम राजीव कुमार ने पुरानी कचहरी परिसर में निर्मित अनुमंडल स्तर के नई भवन का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि फरवरी महीने में सभी प्रस्तावित कार्यालयों को शिफ्ट कर दिया जाएगा।

एसडीएम ने संवेदक मुकेश शाह से बिल्डिंग में कार्यालय से सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त की। नई बिल्डिंग में फर्नीचर एवं अन्य जरुरी सामान के सम्बंध में पूछे जाने पर संवेदक ने कहा कि हमारे इक़रार नामा में यह शामिल नहीं है। एसडीएम ने कहा कि इस सम्बंध में वह उपायुक्त से बात करेंगे। संवेदक शाह के मुताबिक इस बिल्डिंग की प्राक्कलित राशि 6 करोड़ 18 लाख रुपये है।

गौरतलब है कि अब अनुमंडल की जनता को एक ही परिषर में सारी सुविधाएं उपलब्ध मिलेगी। एसडीएम कुमार ने बताया कि झारखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री सह चतरा के विधायक सत्यानन्द भोक्ता विधिवत शिफ्ट के समय मौजूद रहेंगे। माननीय मंत्री से समय मिलने के बाद तिथि की घोषणा की जायेगी।

हजारीबाग: कानून तोड़े तो जेल: एसडीओ
रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक

हजारीबाग: रामनवमी को लेकर हजारीबाग थाना अंतर्गत पेलावल के दक्षिणी पंचायत भवन सभागार में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सदर अनुमंडल पदाधिकारी मेघा भारद्वाज ने दो टूक कहा कि अफवाह फैलाने व कानून तोड़ननेवालों कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ ने कहा कि रामनवमी मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के जन्म का पर्व है व इसे सभी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश में करनेवालों को किसी कीमत पर नही बख्शा जाएगा।

लोगों से आहवान किया कि वे किसी भी प्रकार के अफवाह से बचें व कानून को अपने हाथ में ना लें। एसडीओ ने सभी अखाड़े धारियों से स्पष्ट कहा कि किसी भी जुलुस या झांकी में किसी भी राजनीतिक दल का पोस्टर नही लगाएं व न ही इस तरह की कोई झांकी का निर्माण करें जो आचार चुनाव संहिता का उलंघन हो। आचार चुनाव संहिता के उल्लंघन करने पर लोक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कारवाई सुनिश्चित रूप से की जाएगी।

डीएसपी विवेकानंद ठाकुर ने जुलूस के दौरान शराब के सेवन से परहेज करने की बात कही। इसके अलावे उन्होंने पर्व के दौरान सोशल मीडिया यथा व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि पर किसी भी प्रकार का कोई भी धार्मिक उन्माद फैलाने या किसी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी या मैसेज नही पोस्ट करने की हिदायत दी। कहा कि ऐसे पोस्ट से सदैव सचेत रहे जिससे धार्मिक व सामाजिक सौहार्द बिगड़ता हो। ऐसे पोस्ट करने वाले तथा जुलूस के दौरान उपद्रव फैलाने वालों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अखाड़ेधारियो व जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से पर्व के दौरान बिजली की अबाध आपूर्ति व पानी की समुचित व्यवस्था की मांग की। बैठक को कटकमसांडी बीडीओ अखिलेश कुमार, सीओ अनिल कुमार, पेलावल इंस्पेक्टर बीपी मेहता ने भी संबोधित किया।

मौके पर पेलावल थाना के मो रुस्तम अली, अरविंद कुमार,बिपल कुमार, दक्षिणी पंचायत की मुखिया नूरजहां कृपाल महतो, मनीष कुमार, नारायण साव, छोटू राम, अशोक राणा, अनवारूल हक, वीरेंद्र कुमार वीरू, सरजू राम अर्जुन कुशवाहा, छोटन राम, दिलीप यादव, आफताब अफरोज, मोहम्मद इसरार, आदित्य कुमार नागेश्वर ठाकुर, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद इकराम, हदीश मोहम्मद, अकबर मोहम्मद, सरफुद्दीन मोहम्मद, किचलू मोहम्मद, सरफराज मोहम्मद, अनीस मोहम्मद इलियास मोहम्मद अख्तर जगदेव राणा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।