Matric Inter exam - Samridh Jharkhand

बरहरवा में मैट्रिक-इंटर परीक्षा का अनुशासित आयोजन कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षाएं जारी
साहिबगंज : बरहरवा प्रखंड के सभी परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक (मैट्रिक) एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संचालित हो रही हैं। प्रशासन की सख्ती तथा केंद्र अधीक्षकों की सतर्कता का सकारात्मक असर स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। अब तक किसी भी परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थियों के निष्कासन की कोई सूचना नहीं मिली है। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं निर्धारित समय पर शुरू हो रही हैं और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही हैं।

केंद्र अधीक्षकों के अनुसार परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा कक्षों में पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छ शौचालय तथा समुचित रौशनी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा प्रारंभ होने से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की संभावना न रहे।

शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में विश्वास का माहौल बना हुआ है प्लस टू बरहरवा उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र, उच्च विद्यालय जमपुर, जनता उच्च विद्यालय ग्वालखोर तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिर्जापुर (बांग्ला) के कुल 493 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए।

केंद्र अधीक्षक अभिनव कुमार ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह नियमों के अनुरूप और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक एवं कर्मी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है।

Bokaro News : परीक्षा अवधि में डीजे से करें परहेज, विद्यार्थियों के भविष्य के लिए संवेदनशील बनें : उपायुक्त
बोकारो : जिले में इन दिनों मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संचालित हो रही हैं। यह समय हजारों छात्र-छात्राओं के जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव है। वे अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर परिश्रम कर रहे हैं।

इसी संदर्भ में मंगलवार को उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने जिले के आम नागरिकों से संवेदनशील अपील की है कि वह धार्मिक अनुष्ठानों एवं वैवाहिक कार्यक्रमों में ज्यादा ध्वनि वाले यंत्रों (डीजे आदि ) का प्रयोग करने से परहेज करें। तेज ध्वनि के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई और एकाग्रता प्रभावित हो रही है, जिससे उनकी परीक्षा की तैयारी पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

उपायुक्त ने कहा कि समाज के जिम्मेदार नागरिक के रूप में यह हम सभी का कर्तव्य है कि परीक्षा अवधि के दौरान ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित रखें। आवश्यक होने पर केवल कम ध्वनि वाले यंत्रों का ही उपयोग करें, ताकि विद्यार्थियों को शांत एवं अनुकूल अध्ययन वातावरण प्राप्त हो सके।

प्रशासन ने आमजन, आयोजनकर्ताओं एवं अभिभावकों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की है। प्रशासन का विश्वास है कि जिलेवासी सदैव की भांति इस महत्वपूर्ण समय में भी संवेदनशीलता और सहयोग की मिसाल पेश करेंगे।