हिंदी कविता - Samridh Jharkhand

कभी सोचे ना थे, महादेव: अन्याय और आस्था पर भावुक कविता
कभी सोचे ना थे, महादेव,
कि ऐसा दिन दिखेगा।
रहते तो हर पल ही हैं,
फिर भी खामोश रहना होगा।

न गुनाह पता, न जख्म, महादेव,
फिर भी सजा तय हो गया।
सोचते रहे कि आखिर हुआ है क्या,
और सजा सुना दिया गया।

ऐसा कैसे हो गया, महादेव,
समझ से मेरे तो ये परे है।
तू ही कुछ बता दो,
ये मैं कैसे अंधेरे में हूँ?

सुना तो मैं भी हूँ, महादेव,
कि एक हाथ से ताली नहीं बजती है।
यदि गुनाह, जख्म मेरा है,
तो उसकी भी भागीदारी है।

फिर ये सजा एकतरफा, महादेव,
ऐसा क्यों, कैसे हो गया?
कि वो न्यायकर्ता गलत था,
या उसका वो अपना निकला?

ये धरा अजीब हो गया है, महादेव,
अब यहाँ न्याय नियम से नहीं,
बल्कि भार देखकर होता है,
चाहे मुजरिम गलत रहे या सही।

खैर, कोई बात नहीं, महादेव,
मुझे तो आप पर भरोसा है।
चाहे जितना भी गलत करार दे कोई,
मुझे आप पर पूर्ण आशा है।

✍️ चुन्नू साहा, पाकुड़, झारखंड

आग उगलते देखा है! — देशभक्ति से ओतप्रोत कविता
तुमने क्या इस जीवन में
इतिहास बदलते देखा है
मैंने तो हिमखंडों को भी
आग उगलते देखा है!

इतनी पावन मेरी मिट्टी
कहते हो कि दाग लगा है
इस मिट्टी से हर मिट्टी के
दाग को धुलते देखा है!

मैंने तो हिमखंडों को भी
आग उगलते देखा है!

दीवारों से जाकर पूछो
उनको सब कुछ याद यहां
उनके सीने में भी मैंने
आग सुलगते देखा है!

मैंने तो हिमखंडों को भी
आग उगलते देखा है!

जिस पर देना ध्यान जिसे
ध्यान कहां दे पाता है
माली के रहते भी मैंने
बाग उजड़ते देखा है!

मैंने तो हिमखंडों को भी
आग उगलते देखा है!

नींव नहीं कमजोर
हिला कर कोई रख दे
यहां के इक-इक बच्चे को
नाग कुचलते देखा है!

मैंने तो हिमखंडों को भी
आग उगलते देखा है!

राजेश पाठक

कवि : राजेश पाठक

'जादूगर’ कविता में सत्ता और व्यवस्था पर तीखा सवाल
ओ सत्ता के शीर्ष बिराजे!
बोलो कब तक जागोगे
लेकर अपनी लकुटि कंवरिया
डर है कि तुम भागोगे

हुआ प्रशासन भ्रष्ट यहाँ
सब कष्ट झेलते आए हैं
एक खिलाड़ी ही सारे
तो खेल खेलते आए हैं

नियमों की धज्जी उड़तीं
कानून यहाँ पर बौना है
जिसके हाथों कलम चाहिए
हाथों आज खिलौना है

खेतों की तो पूछो ही मत
सड़कें वहाँ बनी हैं
रोजीरोटी गायब है
पर भौं भी नहीं तनी है

जादूगर बस एक सुना था
कौन दूसरा आया
कटती थी सुख चैन जिंदगी
गायब कर दी छाया,,,

कवि : राजेश पाठक