exam center inspection - Samridh Jharkhand

बरहरवा में मैट्रिक-इंटर परीक्षा का अनुशासित आयोजन कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षाएं जारी
साहिबगंज : बरहरवा प्रखंड के सभी परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक (मैट्रिक) एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संचालित हो रही हैं। प्रशासन की सख्ती तथा केंद्र अधीक्षकों की सतर्कता का सकारात्मक असर स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। अब तक किसी भी परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थियों के निष्कासन की कोई सूचना नहीं मिली है। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं निर्धारित समय पर शुरू हो रही हैं और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही हैं।

केंद्र अधीक्षकों के अनुसार परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा कक्षों में पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छ शौचालय तथा समुचित रौशनी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा प्रारंभ होने से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की संभावना न रहे।

शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में विश्वास का माहौल बना हुआ है प्लस टू बरहरवा उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र, उच्च विद्यालय जमपुर, जनता उच्च विद्यालय ग्वालखोर तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिर्जापुर (बांग्ला) के कुल 493 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए।

केंद्र अधीक्षक अभिनव कुमार ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह नियमों के अनुरूप और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक एवं कर्मी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है।

जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क
सिमडेगा : उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे की संयुक्त अध्यक्षता में झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाले झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा- 2025 के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण एवं परीक्षा के सुचारु संचालन पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र चयन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, सिमडेगा, डीएसपी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक की संयुक्त टीम गठित करने का निर्देश दिया। टीम को जिले के संभावित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों का स्थल निरीक्षण कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों के तहत चारदीवारी की उपलब्धता, पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए पृथक शौचालय, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, बेंच-डेस्क की स्थिति, सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त रोशनी तथा आवागमन की सुविधा सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची अभ्यर्थियों की संभावित क्षमता के विश्लेषण सहित तैयार कर झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची को शीघ्र प्रेषित की जाए। उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, डीएसपी रनवीर सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी  मिथलेश केरकेट्टा, जिला शिक्षा अधीक्षक  दीपक राम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।