साइबर सुरक्षा कार्यशाला - Samridh Jharkhand

Ranchi News: बीआईटी मेसरा में साइबर सुरक्षा कार्यशाला, छात्रों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
रांची: एमसीए छात्रों के लिए 2 अप्रैल 2026 को बीआईटी मेसरा, लालपुर यूनिट, रांची, झारखंड में एक साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई थी। सत्र के वक्ता लॉगिंग सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और लीड ट्रेनर  विशाल कुमार मरांडी थे।

लिमिटेड कार्यशाला में रैंसमवेयर, फ़िशिंग और DDoS हमलों सहित प्रमुख साइबर खतरों के साथ-साथ सुरक्षित ब्राउज़िंग प्रथाओं और हैकर्स के प्रकार जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

मुख्य आकर्षण व्यावहारिक प्रशिक्षण था, जहां छात्रों ने क्रूर बल के हमलों, कैमरा हमले की अवधारणाओं और वास्तविक दुनिया के साइबर हमले के परिदृश्यों का पता लगाया। उन्होंने काली लिनक्स पर बर्प सूट, एनएमएपी और नेटडिस्कवर जैसे टूल का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया।

सत्र ने साइबर खतरों की पहचान करने और सुरक्षा उपकरणों का जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए व्यावहारिक ज्ञान और जागरूकता प्रदान की।
कार्यशाला के संकाय समन्वयक डॉ. सिबा मित्रा और डॉ. आशुतोष मिश्रा थे और छात्र समन्वयक हर्षिता, श्रेया, आयुष और रवि थे।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्रभारी डॉ विजय कुमार झा ने करते हुए इस आयोजन की उपयोगिता पर अपने विचार रखते हुए कहा की यह जागरूकता अभियान के रूप में आयोजित किया जाना चाहिए साइबर सुरक्षा आम लोगो की समझ में आने से हम सभी को सुरक्षित रख सकते है।

Palamu News : सेफर इंटरनेट डे पर कार्यशाला का आयोजन, साइबर सुरक्षा पर जोर
पलामू : जिला समाहरणालय के द्वितीय तल स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को सेफर इंटरनेट डे के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की थीम “Smart Tech, Safe Choices: Exploring the Safe and Responsible Use of AI” के अंतर्गत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) पलामू जिला इकाई के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त समीरा एस., उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मेदिनीनगर एवं हुसैनाबाद तथा जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्य और विषय का परिचय दिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग अत्यंत आवश्यक है। सरकारी कार्यों में होने वाले वित्तीय लेन-देन के दौरान साइबर फ्रॉड की संभावना बनी रहती है, इसलिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना चाहिए तथा अपने सहकर्मियों को भी सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में जागरूक करना चाहिए।

उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने एआई आधारित डीपफेक, वॉइस स्कैम और सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, मजबूत एवं यूनिक पासवर्ड के उपयोग तथा संदिग्ध लिंक और फाइलों से दूर रहने की सलाह दी।

अपर समाहर्ता श्री कुमार ने फिशिंग, विशिंग और स्मशिंग जैसे साइबर अपराधों के तरीकों से अवगत कराते हुए बताया कि अधिकृत वेबसाइट से ही कार्य करना चाहिए और ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सरकारी कार्यों में लाइसेंस्ड सॉफ्टवेयर, एंटीवायरस और सरकारी ई-मेल आईडी के उपयोग पर जोर दिया।

अपर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी प्रगति प्रकाश विहंगम ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनजान कॉल, लिंक या संदेशों से सतर्क रहना चाहिए और निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए।

जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह ने साइबर हाइजीन और एआई सेफ्टी हाइजीन पर जोर देते हुए बताया कि एंटीवायरस का उपयोग, सुरक्षित पासवर्ड और जागरूकता ही साइबर हमलों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने कहा कि एआई के बढ़ते उपयोग के साथ-साथ उसके दुरुपयोग से होने वाले वॉइस क्लोनिंग, डीपफेक और निवेश ठगी जैसे मामलों से भी सतर्क रहना आवश्यक है।

मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल, जिला योजना पदाधिकारी, जेएसएलपीएस डीपीएम, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, UIDAI के डीपीओ, नेटवर्क इंजीनियर, अंचल अधिकारी, जिला स्तरीय कार्यालय कर्मी, प्रज्ञा केंद्र संचालक तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं।

मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय में साइबर क्राइम जागरूकता शिविर का आयोजन
दुमका : आज दिन सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–3 की ओर से मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय, रानीश्वर में प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर नब कुमार पाल की अध्यक्षता में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। आज का मुख्य विषय “साइबर क्राइम तथा उससे बचाव के उपाय” रहा, जिसमें रघुनाथपुर के थाना प्रभारी बीरबल राम, विशाल खलखो, आकाश साधनी, सहायक पुलिस, षष्ठीपद बावरी, रानीश्वर थाना, सभी उपस्थित रहे। थाना प्रभारी बीरबल राम ने साइबर के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी कि कैसे हम परेशानियों से बचेंगे।

साइबर क्राइम के कई प्रकार हैं — ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, फेक वेबसाइट, डेटा चोरी आदि प्रक्रिया है। इन सबमें इंसान को अपना बचाव करना चाहिए। साइबर क्राइम से पैसे गायब होते हैं, इनसे बचाव के लिए सावधान रहनी चाहिए — मोबाइल एवं इंटरनेट सुरक्षा, फर्जी कॉल व मैसेज से सावधान रहें, हर ऐप को अनावश्यक परमिशन न दें, पब्लिक वाई-फाई पर बैंकिंग काम न करें। सारी वस्तु स्थिति की जानकारियां दी गईं।

इसके साथ ही विशाल खलखो ने सभी वालंटियर्स को जागरूक किया। वर्तमान समय में सभी को सजग रहने की जरूरत है। “सावधानी हटी, दुर्घटना बढ़ी” — मतलब हमें हमेशा सजग रहना चाहिए वर्तमान समय में।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर नब कुमार पाल ने सभी वालंटियर्स के प्रति शुभकामना व्यक्त की, साथ ही इकाई–3 कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रूपम कुमारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ ही सभी वालंटियर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें अंतरा बागती, राखी बागती, ऋतिक कुमार दास, प्रीति टुडू, सूरजमुखी, रोबीना रॉय, अमित किस्कू, मुन्ना हांसदा, सोमनाथ पाल, रोबीना राय, चंद्रशेखर पाल आदि उपस्थित रहे।

मंच संचालन इकाई–3 कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रूपम कुमारी ने किया। डॉ. रूपम कुमारी ने आज के कार्यक्रम में सारी वस्तु स्थिति को रखा। इस सात दिवसीय कैंप में सभी वालंटियर्स एन.एस.एस. की गतिविधियों को सीख रहे हैं। आज सर्वप्रथम डॉ. रूपम कुमारी ने एन.एस.एस. के गीतों को वालंटियर्स के बीच रखा, साथ ही सामाजिक कार्यों की जानकारियां दीं। तत्पश्चात साइबर क्राइम के बारे में एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। सभी वालंटियर्स को विभिन्न जानकारियां प्रदान कराई गईं तथा अंत में सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।