परिवारवाद - Samridh Jharkhand

पटना में नितिन नवीन का विपक्ष पर प्रहार, संगठन को बताया भाजपा की ताकत
पटना : बिहार की राजधानी पटना स्थित बापू सभागार में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो पार्टियां स्वयं से शुरू होकर स्वयं पर ही खत्म हो जाती हैं, उनसे न तो बिहार का और न ही देश का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है।

नितिन नवीन ने कहा कि व्यक्तिवादी और परिवारवादी दलों की सबसे बड़ी कमजोरी यही है कि वे सीमित दायरे में सिमट कर रह जाती हैं, जबकि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन और विचारधारा सर्वोपरि है, न कि व्यक्ति या परिवार।

अपने राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने बिहार में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी और आज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के बाद भी वे खुद को कार्यकर्ता ही मानते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में पिता के निधन के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। उसी समय तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने उन्हें पहली बार चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया और पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का आशीर्वाद और पूरे संगठन का समर्थन उन्हें मिला।

नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उसे और आगे ले जाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला पटना दौरा है और बिहारवासियों ने उन्हें लगातार विधानसभा सदस्य चुनकर जो स्नेह दिया है, उसके लिए वे आभारी हैं।

युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक युवा मोर्चा में काम किया है और हमेशा युवाओं को यही संदेश दिया है कि राजनीति में शॉर्टकट नहीं होता। राजनीति एक लंबी दौड़ है और प्रधानमंत्री मोदी के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी को अपने-अपने समय में पूरी निष्ठा और पुरुषार्थ के साथ काम करना होगा।

उन्होंने भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद की प्रेरणा दी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय की परिकल्पना सामने रखी और अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन का मंत्र दिया। आज भाजपा की सरकारें इन्हीं तीनों महापुरुषों के विचारों से प्रेरित होकर देश की सेवा कर रही हैं।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बिहार दौरा सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। 45 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पूरे बिहार के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान नितिन नवीन कई संगठनात्मक और राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

इससे पूर्व बापू सभागार में भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भगवा गमछा लहराकर उनका जोरदार स्वागत किया। मंच से ‘जोड़ी मोदी–नीतीश के…’ गीत बजाकर उत्साहपूर्ण माहौल बनाया गया।

अभिनंदन समारोह के बाद नितिन नवीन ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। वे 10 फरवरी को बिहार विधानसभा जाएंगे, जहां विधायक और विधानपार्षद उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरे के अंतिम दिन 10 फरवरी की शाम वे पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।