कदाचारमुक्त परीक्षा - Samridh Jharkhand

Sahebganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में यूजी पंचम सेमेस्टर परीक्षा का शांतिपूर्ण शुभारंभ
साहिबगंज : सिद्धो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यूजी पंचम सेमेस्टर (सत्र 2022–26) परीक्षा का शुभारंभ मॉडल कॉलेज राजमहल में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में हुआ। परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में बीएलएनएल बोहरा कॉलेज तथा मॉडल कॉलेज राजमहल के कुल 118 परीक्षार्थी नामांकित थे, जिनमें से 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में कुल 202 परीक्षार्थी नामांकित रहे, जिनमें 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।

प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी वीक्षकों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कदाचारमुक्त एवं अनुशासित परीक्षा संचालन पर विशेष बल दिया। उन्होंने परीक्षार्थियों को भी विश्वविद्यालय के नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा देने का निर्देश दिया। परीक्षा के सफल संचालन में महाविद्यालय के डॉ. रमजान अली, डॉ. अमित कुमार एवं मोहन, सुमित, कर्मू, बबलू आदि की सक्रिय भूमिका रही।

बरहरवा में मैट्रिक-इंटर परीक्षा का अनुशासित आयोजन कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षाएं जारी
साहिबगंज : बरहरवा प्रखंड के सभी परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक (मैट्रिक) एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संचालित हो रही हैं। प्रशासन की सख्ती तथा केंद्र अधीक्षकों की सतर्कता का सकारात्मक असर स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। अब तक किसी भी परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थियों के निष्कासन की कोई सूचना नहीं मिली है। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं निर्धारित समय पर शुरू हो रही हैं और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही हैं।

केंद्र अधीक्षकों के अनुसार परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा कक्षों में पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छ शौचालय तथा समुचित रौशनी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा प्रारंभ होने से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की संभावना न रहे।

शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में विश्वास का माहौल बना हुआ है प्लस टू बरहरवा उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र, उच्च विद्यालय जमपुर, जनता उच्च विद्यालय ग्वालखोर तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिर्जापुर (बांग्ला) के कुल 493 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए।

केंद्र अधीक्षक अभिनव कुमार ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह नियमों के अनुरूप और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक एवं कर्मी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है।

यूजी द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा शुरू, मॉडल कॉलेज में शांतिपूर्ण आयोजन
साहिबगंज : राजमहल स्थित मॉडल कॉलेज में सिद्धो–कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा आयोजित यूजी द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2024–28) परीक्षा 2025 का विधिवत शुभारंभ हुआ। परीक्षा के प्रथम पाली में ग्रुप ‘A’ तथा द्वितीय पाली में ग्रुप ‘B’ विषयों की परीक्षा आयोजित की गई, जो पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षार्थियों को विषयों की जानकारी, परीक्षा विभाग या हेल्प डेस्क से लेने की सलाह दी गई है ताकि कोई परीक्षा छूटे नहीं।

इस अवसर पर प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा नियमों एवं अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़े सभी आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए परीक्षार्थियों को कागज़, मोबाइल, गैजेट और किसी भी तरह के चिट-पुर्जे या पेपर लाने पर पाबंदी लगाई गई है।

कॉलेज प्रशासन की ओर से परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु पर्याप्त व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा को सफल बनाने में डॉ. रमजान अली, डॉ. अमित कुमार, मोहन सिंह, सुमित कुमार, प्रकाश, बबलू, उषा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिला प्रशासन और राजमहल पुलिस प्रशासन का सहयोग  सहनीय रहा।