राजमहल नगर पंचायत चुनाव - Samridh Jharkhand

राजमहल नगर पंचायत चुनाव, सन्नी कुमार साहा की शानदार जीत
साहिबगंज: राजमहल नगर पंचायत के वार्ड संख्या- 03 से सन्नी कुमार साहा ने नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 में प्रभावशाली जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को निर्णायक रूप से पराजित किया। मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, साहिबगंज परिसर में शांतिपूर्ण और पारदर्शी वातावरण में हुई। सन्नी कुमार साहा ने शुरुआती रुझानों से ही बढ़त बना ली थी, जो अंतिम परिणाम तक कायम रही।

वार्ड संख्या- 03 के मतदाताओं ने विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के मुद्दों पर सन्नी कुमार साहा को अपना प्रतिनिधि चुना। विजय की घोषणा के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया। सन्नी कुमार साहा ने कहा कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने का वादा किया।

साहिबगंज में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 60.65% मतदान
साहिबगंज : नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत सोमवार को संपन्न हुए मतदान के संबंध में निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष), नगर परिषद साहिबगंज सह अपर समाहर्ता साहिबगंज गौतम कुमार भगत द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जानकारी दी कि साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल नगर पंचायत एवं बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रशासन द्वारा की गई व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्थाओं के कारण मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हुई तथा कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। अपराह्न 07:00 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार—
- साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र में कुल मतदान प्रतिशत 60.65% हुआ।
- राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र में कुल मतदान प्रतिशत 68.95% हुआ।
- बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में कुल मतदान प्रतिशत 75.23% हुआ।

अपर समाहर्ता गौतम भगत ने बताया कि मतदान सामग्री की प्राप्ति हेतु राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, साहिबगंज में संयुक्त रिसीविंग सेंटर स्थापित किया गया, जहाँ तीनों नगर निकायों के लिए पृथक-पृथक टेबल की व्यवस्था की गई थी। साथ ही, सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम की समुचित व्यवस्था की गई है, जहाँ निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप मतदान सामग्री सुरक्षित रखी गई। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज साहिबगंज में मतदान सामग्री प्राप्ति के लिए साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र के लिए कुल आठ टेबल, राजमहल नगर पंचायत के लिए कुल चार टेबल एवं बरहरवा नगर पंचायत के लिए कुल चार टेबल बनाए गए हैं।

मतदान सामग्री सुरक्षित रखने के लिए नगर परिषद क्षेत्र के लिए कुल दो, राजमहल नगर पंचायत के लिए कुल एक एवं बरहरवा नगर पंचायत के लिए कुल एक स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए हैं। गौतम भगत ने बताया कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जा रही है।

उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सेक्टर पदाधिकारियों, मतदान कर्मियों एवं मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करने में सभी की सहभागिता सराहनीय रही है।

राजमहल अध्यक्ष व पार्षद पद के प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न
साहिबगंज : राजमहल नगर पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को निर्वाचन अधिकारी ने अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया। अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन पदाधिकारी छूटेश्वर कुमार दास ने केताबुद्दीन शेख को एयर कंडीशनर, भावना गुप्ता को छड़ी, मोहम्मद मकदूम को चूड़ियां व माधवी लता मंडल को बैटरी टार्च सिंबल आवंटित किया।

वहीं, वार्ड संख्या- 1 से 14 तक में 44 उम्मीदवार पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के बीच निर्वाची पदाधिकारी ने चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया। चुनाव चिह्न मिलते ही सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में चुनावी प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।

किस प्रत्याशी को क्या मिला चुनाव चिह्न?

वार्ड संख्या- 1

राजकुमार मंडल - बल्ला
हेना शेख़ - मोतियों का हार
नाजिर शेख - बेबी वॉकर
अनवर हुसैन - अलमारी

वार्ड संख्या- 2

रेणु देवी - मोतियों का हार
दुर्गा कुमारी - बल्ला
अनीता बसाक - बेबी वॉकर
अनवारा खातून - अलमारी
सलीना बीबी - साइकिल पंप

वार्ड संख्या- 3

भारती साहू - बल्ला
नीरज घोष - बेबी वॉकर
रितेश साहा - मोतियों का हार
अरविंद साहा - अलमारी
सन्नी साहा - साइकिल पंप

वार्ड संख्या- 4

सोहर फूल बीवी - बेबी वॉकर
जहाँनूर बीवी - अलमारी
बेगम हसीन जहां - बल्ला

वार्ड संख्या- 5

मोहम्मद मारूफ (एकल)

वार्ड संख्या- 6

गीता बर्मन - अलमारी
ललिता देवी - बेबी वॉकर

वार्ड संख्या- 7

आशुतोष विश्वास - अलमारी
उज्जवल हलदार - बल्ला
इति वर्मन- बेबी वॉकर
संगीता देवी - ब्लैक बोर्ड
प्रतिमा राय - साइकिल पंप
कवींद्र पासवान - मोतियों का हार
सुरज कुमार सुमन - डबल रोटी

वार्ड संख्या- 8

मोहम्मद अजहरुद्दीन - अलमारी
जोली राय - बेबी वॉकर
नकुल बर्मन - बल्ला

वार्ड संख्या- 9

केशव सिंह - बेबी वॉकर
मुकेश कुमार मंडल - मोतियों का हार
तुफानी मंडल - बल्ला
अमीर कुमार मंडल - अलमारी

वार्ड संख्या- 10

रिंकी कुमारी - बेबी वॉकर
संतोषी देवी - बल्ला
पूनम पांडेय - अलमारी
शबनम खातून - मोतियों का हार

वार्ड संख्या- 11

राजू सरकार - अलमारी
राजेश राय - बेबी वॉकर

वार्ड संख्या- 12

अब्दुल कादिर - अलमारी
बरकत शेख - बेबी वॉकर